{"_id":"5de1f99f8ebc3e54ff6bb764","slug":"australia-v-pakistan-david-warner-smashes-double-century-match-report-day-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvPAK: पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्नर का धमाल, एडिलेड टेस्ट में जड़ा तिहरा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvPAK: पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्नर का धमाल, एडिलेड टेस्ट में जड़ा तिहरा शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शानदार तिहरा शतक जड़ा है। दूसरे दिन ही वॉर्नर ने दोहरा शतक भी पूरा किया था।पारी के 84वें ओवर में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर 260 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। वॉर्नर ने अपने करियर का यह दोहरा शतक जड़ा। वॉर्नर 81 टेस्ट मैचों में 23 शतक लगा चुके हैं।
2 of 4
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
डेविड वॉर्नर के लिए एशेज सीरीज किसी बुरे सपने की तरह रही थी। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच में उनके बल्ले से कुल 95 रन ही निकले थे। जबकि उस सीरीज में उनके ही साथ एक साल के बैन के बाद वापसी करने वाले स्टीव स्मिथ के बल्ले से रनों की बारिश हुई थी। स्मिथ ने एशेज सीरीज में 700 से भी ज्यादा रन ठोक दिए थे। ऐसे में डेविड वॉर्नर पर टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने का भारी दबाव था।
3 of 4
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
डेविड वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ खेली पिछली पांच पारियों में चार शतक लगा चुके हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने की सूची में डेविड वॉर्नर पांचवें पायदान पर आ गए हैं। वॉर्नर से आगे सुनील गावस्कर (33), एलिस्टेयर कुक (31), मैथ्यू हेडन (30) और ग्रीम स्मिथ (27) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भी वॉर्नर ने बेहतरीन शतक जड़ा था। पहले टेस्ट में उन्होंने 154 रन की पारी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट में डेविड वॉर्नर पिंक बॉल टेस्ट में कुल 300 रनों का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।