फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Tour Of India: Australian team announced for India tour, Alyssa Healy gets captaincy

Australia Tour Of India: भारत के दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, इस स्टार गेंदबाज की पत्नी को मिली कप्तानी

Sat, 09 Dec 2023 09:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 09 Dec 2023 09:32 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर बल्लेबाज और मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली को ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम में तीनों प्रारूप का नया कप्तान बनाया है। वहीं, ऑलराउंडर ताहिला मैक्ग्रा को उपकप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन
Australia Tour Of India: Australian team announced for India tour, Alyssa Healy gets captaincy
ट्रॉफी के साथ एलिसा हीली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में व्यस्त है। तीन टी20 मैचों के अलावा दोनों टीमें एक टेस्ट भी खेलेगी। इसके बाद भी भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। इस दौरे के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल कप्तान और स्टार बल्लेबाज मेग लैनिंग ने पिछले महीने ही अंतरराष्ट्रीय संन्यास लिया था। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नए कप्तान का एलान किया है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर बल्लेबाज और मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली को ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम में तीनों प्रारूप का नया कप्तान बनाया है। वहीं, ऑलराउंडर ताहिला मैक्ग्रा को उपकप्तान बनाया गया है। हीली ने इससे पहले कई सीरीज में कप्तानी का दायित्व संभाला है, लेकिन अब उन्हें स्थायी कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: 
डार्सी ब्राउन, लॉरेन चीटल (सिर्फ टेस्ट), हीदर ग्राहम, एश्ले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस (सिर्फ टी20), एलिसा हीली, जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहिला मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।

भारतीय टेस्ट टीम: 
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, शुभा सतीश, हरलीन देयोल, साइका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल- 
  • एकमात्र टेस्ट मैच, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 21-24 दिसंबर
  • पहला वनडे, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 28 दिसंबर
  • दूसरा वनडे, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 30 दिसंबर
  • तीसरा वनडे, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 2 जनवरी
  • पहला टी20I, डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई, 5 जनवरी
  • दूसरा टी20I, डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई, 7 जनवरी
  • तीसरा टी20I, डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई, 9 जनवरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed