फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia to Face India in First 2015 World Cup Warm-Up.

मुफ्त में देखने को मिलेगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

Tue, 02 Dec 2014 03:27 PM IST
अमर उजाला/ दिल्ली
अमर उजाला/ दिल्ली Updated Tue, 02 Dec 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
Australia to Face India in First 2015 World Cup Warm-Up.
क्रिकेट की वैश्विक नियामक संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


वर्ल्ड चैंपियन भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप के अपने पहले अभ्यास मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। दुबई में आईसीसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में फरवरी और मार्च में आयोजित होने वाले इस वर्ल्ड कप में कुल 14 वार्म-अप मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन


ये अभ्यास मैच एडीलेड, मेलबर्न, सिडनी और क्राइस्टचर्च में 8 से 13 फरवरी के बीच होंगे। टीम इंडिया अपना दूसरा अभ्यास मैच अफगानिस्तान से 10 फरवरी को खेलेगी। भारत के दोनों अभ्यास मैच एडीलेड में होंगे और इनका सीधा प्रसारण स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट लेना होगा लेकिन यह मुफ्त में होगा

Australia to Face India in First 2015 World Cup Warm-Up.
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पूल-बी में दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, जिंबाब्‍वे, आयरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात के साथ है। अभ्यास मैच में टीमें पूल-ए में शामिल टीमों के साथ २ अभ्यास मैच खेले जाएंगे।

दर्शकों के पास वार्मअप मैच देखने का सुनहरा अवसर है। इस मैच में टिकट लगेंगे लेकिन वह पूरी तरह से मुफ्त होंगे।

हालांकि अभ्यास मैच को आधिकारिक वनडे मैच के रूप में दर्जा नहीं दिया गया है और टीमों को इस बात की इजाजत भी दी गई है कि वे मैच में 15 खिलाड़ियों का प्रयोग कर सकते हैं लेकिन मैदान पर खिलाड़ियों की संख्या 11 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मैच उनके स्‍थानीय समय के अनुसार ही खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 29 मार्च को खेला जाएगा जो स्‍थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed