फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia struggling to avoid followon

डीविलयर्स की ऐतिहासिक पारी, संकट में कंगारू टीम

Sat, 22 Feb 2014 10:54 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 22 Feb 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
australia struggling to avoid followon

एबी डीविलयर्स और जेपी डुमिनी की शतकीय पारी से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 423 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

विज्ञापन


जवाब में वार्नेन फिलेंडर और वाएन पार्नेल ने दो-दो विकेट झटककर ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब कर दी, जिससे मैच के दूसरे दिन स्टंप्स तक कंगारू टीम चार विकेट पर 112 रन बनाकर फॉलोऑन टालने के लिए संघर्ष कर रही थी।
विज्ञापन


पोर्ट एलिजाबेथ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट महज 41 रन पर गिर गए थे। ओपनर क्रिस रोजर्स मात्र पांच रन बनाकर आउट हुए जबकि शॉन मार्श खाता भी नहीं खोल सके और एलेक्स डूलन भी आठ रन का ही योगदान कर सके। जबकि कप्तान माइकल क्लार्क 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि संघर्ष कर रही कंगारू टीम को ओपनर डेविड वार्नर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर थोड़ा सहारा दिया। दिन का खेल खत्म होने के समय वह 65 और नाथन लियोन 12 रन बनाकर क्रीज पर थे।

सीरीज में 1-0 से पिछड़ रही दक्षिण अफ्रीका ने मैच के दूसरे दिन पांच विकेट पर 214 रन से आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज एबी डीविलियर्स और जेपी डुमिनी ने शानदार पारी खेलते हुए अपना शतक पूरा किया।


डीविलियर्स ने 116 रन की अपनी पारी के दौरान विवियन रिचर्ड्स के लगातार 11 मैच में 50 रन से अधिक की पारी खेलने के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा।

दूसरी ओर, जेपी डुमिनी ने 123 रन बनाकर टेस्ट करियर का अपना तीसरा शतक लगाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 149 रन की साझेदारी निभाई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed