फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia rope in Muralitharan as consultant ahead of Tests Series

जिस पर कभी अंडा फेंका गया अब उसकी सेवाएं ले रहा ऑस्ट्रेलिया

Thu, 14 Jul 2016 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Jul 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
Australia rope in Muralitharan as consultant ahead of Tests Series
- फोटो : Getty

यह अपने आप में सुनने में बेहद दिलचस्प लग सकता है कि जिस खिलाड़ी को उसके करियर के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने खूब परेशान किया अब टीम उसी की सेवाएं ले रही है।

विज्ञापन


क्रिकेट वर्ल्ड के सबसे सफल गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल रहे थे तो ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय दर्शक, मीडिया और यहां तक की अंपायरों ने इस फिरकी गेंदबाज पर खूब आरोप लगाए जिससे उनका खेल भी बाधित हुआ।
विज्ञापन


तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री जॉन हावर्ड ने मुरली को 'चकर' कहा। यहां तक की 2008 में श्रीलंका के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने मुरली समेत कई मेहमान खिलाड़ियों पर अंडे तक फेंके जाने की योजना बनाई। श्रीलंकाई चयनकर्ता को एक अंडा लगा भी था। इसी दौरे के दौरान मुरली को कार सवार लोगों ने गाली भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसी मुरली से ऑस्ट्रेलिया की नफरत खत्म हो गई और इसी गेंदबाज से अपनी टीम के फिरकी गेंदबाजों को स्पिन के गुर सीखाने के लिए सलाहकार के तौर पर रखा है। वह ऐसा दूसरी बार कर रहे हैं।

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटरों के सहारे तैयारी कर रही कंगारू टीम

Australia rope in Muralitharan as consultant ahead of Tests Series
मुरलीधरन

मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका के ऐसे दूसरे पर्व क्रिकेटर बन गए हैं जो उनके अपने घर में टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मुरली कोलंबो में कंगारू टीम के अभ्यास सत्र के दौरान फिरकी गेंदबाजों को अपने गुर बताएंगे। कंगारू टीम पिछले दिनों श्रीलंका पहुंची है।

मुरली के बारे में माना जा रहा है कि बतौर सलाहकार वह अपने काम की शुरुआत पल्लेकल में पहले टेस्ट से पूर्व कर सकते हैं। साथ ही कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज थिलान समरवीरा के साथ काम कर चुके हैं जो इस समय ब्रिसबेन में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में कोच के रूप में कार्यरत हैं।

स्मिथ ने कहा मुरली के पास काफी अनुभव है। उन्होंने काफी विकेट हासिल किए हैं। उनका इस सीरीज के लिए टीम के साथ होना हमारे स्पिनर्स के लिए काफी अच्छा रहेगा।

ऐसा नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया ने मुरलीधरन को पहली बार बतौर सलाहकार अपनी टीम के साथ रखा है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में टेस्ट सीरीज के लिए इस फिरकी गेंदबाज को छोटे समय के लिए सलाहकार के रूप में टीम के साथ रखा था। ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो स्पिनर्स हैं जिसमें एक ऑफ स्पिनर नाथन ल्योन और दूसरा लेफ्ट ऑर्म स्पिनर स्टीव ओ-कैफे हैं। 

मुरली इस दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ दो ट्रेनिंग सेशन में काम करेंगे। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच 26 जुलाई से खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed