फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia New Captain: Michael Clarke said - Australia should stop looking for a spotless player and choose someone as captain soon

Australia New Captain: क्लार्क बोले- ऑस्ट्रेलिया बेदाग खिलाड़ी को ढूंढ़ना बंद करे और जल्द किसी को कप्तान चुने

Wed, 24 Nov 2021 11:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 24 Nov 2021 11:37 PM IST
सार

टिम पेन ने अपनी सहकर्मी को आपत्तिजनक संदेश भेजने का खुलासा होने के बाद कप्तान पद छोड़ दिया था। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को नए कप्तान की तलाश है।

विज्ञापन
Australia New Captain: Michael Clarke said - Australia should stop looking for a spotless player and choose someone as captain soon
रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि अगर देश के क्रिकेट प्रशासक कप्तान नियुक्त करने के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश में है जिसका रिकॉर्ड बेदाग हो तो फिर ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम अगले 15 साल तक बिना कप्तान के रहेगी। 
विज्ञापन


टिम पेन ने अपनी सहकर्मी को आपत्तिजनक संदेश भेजने का खुलासा होने के बाद कप्तान पद छोड़ दिया था। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को नए कप्तान की तलाश है। तेज गेंदबाज पैट कमिंस कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। उनके अलावा पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ भी दौड़ में हैं। 
विज्ञापन


क्लार्क ने कहा- मेरे समय में यहां तक कि रिकी पोंटिंग बेहतरीन कप्तान रहे हैं। यदि ऐसा मामला होता तो वह कभी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी नहीं कर पाते। उनका बोरबोन एंड बीफस्टीक (नाइटक्लब) में झगड़ा हुआ। वहां घूंसे चले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लार्क ने कहा- क्या इस कारण आप पोंटिंग को जिम्मेदारी नहीं सौंपते? वह शानदार उदाहरण हैं। उन्होंने आपको दिखाया है कि कैसे समय, अनुभव, परिपक्वता, उच्च स्तर पर खेलना और यहां तक कि कप्तानी भी उनमें बदलाव लेकर आई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed