{"_id":"0bef4408-84d2-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"australia-made-a-mistake-by-dropping-lyon-says-dravid","type":"story","status":"publish","title_hn":"लियोन को बाहर करना ऑस्ट्रेलिया की चूक: द्रविड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लियोन को बाहर करना ऑस्ट्रेलिया की चूक: द्रविड़
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 04 Mar 2013 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने हैदराबाद में चल रहे दूसरे टेस्ट की टीम से नाथन लियोन को बाहर रखने के ऑस्ट्रेलिया के फैसले को रणनीतिक चूक करार दिया। ऑस्ट्रेलिया टीम प्रबंधन की लियोन को हटाकर उनके स्थान पर जेवियर डोहर्टी और ग्लेन मैक्सवेल को टीम में रखने के लिए कड़ी आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
द्रविड़ का मानना है कि इस फैसले के कारण ऑस्ट्रेलिया को हैदराबाद में चल रहा दूसरा टेस्ट मैच गंवाना पड़ सकता है। बकौल द्रविड़, ‘माइकल क्लार्क की सबसे बड़ी रणनीतिक चूक यह है कि उन्होंने लियोन को बाहर बिठाने का फैसला कर लिया। वे अपनी टीम का चयन बहुत चतुराई से करते हैं। लियोन चेन्नई में भारतीय टीम पर हावी नहीं हो पाया लेकिन उसने विशेषकर दूसरी पारी में अच्छी गेंदबाजी की थी। ऐसा लग रहा था कि वह आत्मविश्वास हासिल कर रहा है। भारत आकर इस तरह के विकेटों पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए गेंदबाजी करना आसान नहीं होता है।’
विज्ञापन