फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvsPAK: टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के करीब पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, कुछ ऐसा है अंकतालिका का गणित

Tue, 03 Dec 2019 08:05 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 03 Dec 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
Australia is in 2nd position in icc world test championship, team india on top
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को दूसरे डे नाइट टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और 48 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 120 अंक हासिल किए। इस 120 अंकों के साथ कंगारू टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। 


 

Australia is in 2nd position in icc world test championship, team india on top
Australia Cricket Team - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चंपियनशिप की अंकतालिका में शीर्ष पर बरकरार है। टीम इंडिया 360 अंकों के साथ पहले स्थान पर, जबकि ऑस्ट्रेलिया के अब 176 अंक हो गए हैं और वो दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने सात में से चार टेस्ट जीते हैं, जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा। एक मुकाबला ड्रॉ रहा। 
 

Australia is in 2nd position in icc world test championship, team india on top
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए तीन विकेट पर 589 रन बनाकर पारी समाप्त घोषित की। जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 302 रनों पर खत्म हुआ। फालोऑन खेलते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी भी 239 रनों में सिमट गई। बता दें कि ब्रिसबेन में खेला गया पहला टेस्ट भी ऑस्ट्रेलिया ने पारी और पांच रन से जीता था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia is in 2nd position in icc world test championship, team india on top
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के अलावा न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें 60-60 अंकों के साथ क्रमशः तीसरे व चौथे स्थान पर हैं। वहीं इंग्लैंड के 56 अंक है और वो पांचवें स्थान पर है। इंग्लैंड ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक पांच टेस्ट मैचों में से दो मैच जीते हैं और दो में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था।
 

विज्ञापन
Australia is in 2nd position in icc world test championship, team india on top
pakistan cricket team - फोटो : file photo

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका अभी तक खाता नहीं खोल पाए हैं। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश को दो-दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह भारत ने दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था।
 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed