WI Inning
43/1 (5 ov)
Target: 224
Shimron Hetmyer 28(17)*
Kamil Pooran 5 (8)
WI need 181 runs in 15.0 remaining overs
{"_id":"f0cb4bf2-5be3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"australia-hughes-hits-century-on-odi-debut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ह्यूज ने डेब्यू मैच में जड़ा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ह्यूज ने डेब्यू मैच में जड़ा शतक
मेलबर्न/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 12 Jan 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में 112 रन की शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले फिल ह्यूज डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए। ह्यूज ने श्रीलंका के खिलाफ 129 गेंदों की अपनी पारी में 112 रन बनाए और इस दौरान 14 चौके जड़े। उन्होंने 123 गेंदों में 12 चौकों के सहारे जैसे ही शतक पूरा किया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ने का कारनामा अभी क्रिकेट इतिहास में आठ खिलाड़ियों ने ही किया है। सबसे पहले इंग्लैंड के डेनिस अमिस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 अगस्त 1972 को खेले गए अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ा था। उन्होंने 134 गेंदों में 103 रन बनाए थे।
विज्ञापन
इसके बाद 22 फरवरी 1978 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज के डेमंड हेन्स ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में 136 गेंदों में शानदार 148 रन बनाए थे। क्रिकेट इतिहास में पदार्पण मैच में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड हेन्स के नाम ही दर्ज है।
विज्ञापन
डेब्यू मैच के शतकवीर
-23 फरवरी 1992: जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 115 रन की पारी खेली।
-29 सितंबर 1995: पाकिस्तान के सलीम इलाही श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 102 रन बनाए।
-10 जनवरी 2009: न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्तिल ने विंडीज टीम के खिलाफ नाबाद 122 रन बनाए थे।
-15 अक्टूबर 2010: दक्षिण अफ्रीका के कोलिन इनग्राम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ को 124 रन बनाए।
-20 अक्टूबर 2011: न्यूजीलैंड के रोब निकोल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 108 रन बनाए थे।
-11 जनवरी 2013: ऑस्ट्रेलिया के फिल ह्यूज ने श्रीलंका के खिलाफ 112 रन की शानदार पारी खेली।