{"_id":"653d007fe4f48d602a060718","slug":"australia-hit-20-sixes-vs-new-zealand-broke-10-year-old-record-david-warner-travis-head-achieved-this-feat-2023-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ने लगाए 20 छक्के, टूटा 10 साल पुराना रिकॉर्ड; वॉर्नर और हेड ने हासिल की यह उपलब्धि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ने लगाए 20 छक्के, टूटा 10 साल पुराना रिकॉर्ड; वॉर्नर और हेड ने हासिल की यह उपलब्धि
Sat, 28 Oct 2023 06:07 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 28 Oct 2023 06:07 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने शानदार शतक लगाया। वहीं, विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर ने तूफानी अर्धशतक लगाया। हेड ने 67 गेंद पर 109 रन और वॉर्नर ने 65 गेंद पर 81 रन बनाए।
विज्ञापन
ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में शनिवार (28 अक्तूबर) को तूफानी बल्लेबाजी की। कंगारूओं ने 49.2 ओवर में 388 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने शानदार शतक लगाया। वहीं, विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर ने तूफानी अर्धशतक लगाया। हेड ने 67 गेंद पर 109 रन और वॉर्नर ने 65 गेंद पर 81 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड बने। वॉर्नर और हेड ने मिलकर कई उपलब्धियां हासिल की।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी में कुल 20 छक्के लगाए। ट्रेविस हेड ने सात, डेविड वॉर्नर ने छह, कप्तान पैट कमिंस ने चार और ग्लेन मैक्सवेल ने दो छक्के लगाए। जोश इंगलिश ने एक छक्का लगाया। एक वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं। कंगारू टीम ने इससे पहले 2013 में भारत के खिलाफ बंगलूरू में 19 और 2023 में बंगलूरू के मैदान पर ही पाकिस्तान के खिलाफ 19 छक्के लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 2007 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में 16 और 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में 16 छक्के उड़ाए थे।

विश्व कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाए वाली टीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा स्कोर
ऑस्ट्रेलिया ने 388 रन बनाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले 2016 में उसने कैनबरा में पांच विकेट पर 378 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप में उसका यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। उसने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ में छह विकेट पर 417 रन बनाए थे। वहीं, 2023 में नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली में आठ विकेट पर 399 रन बनाए थे।
| टीम | खिलाफ | जगह | साल | छक्के |
| इंग्लैंड | अफगानिस्तान | मैनचेस्टर | 2019 | 25 |
| ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड | धर्मशाला | 2023 | 20 |
| वेस्टइंडीज | जिम्बाब्वे | कैनबरा | 2015 | 19 |
| ऑस्ट्रेलिया | पाकिस्तान | बंगलूरू | 2023 | 19 |
| दक्षिण अफ्रीका | बांग्लादेश | मुंबई | 2023 | 19 |
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा स्कोर
ऑस्ट्रेलिया ने 388 रन बनाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले 2016 में उसने कैनबरा में पांच विकेट पर 378 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप में उसका यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। उसने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ में छह विकेट पर 417 रन बनाए थे। वहीं, 2023 में नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली में आठ विकेट पर 399 रन बनाए थे।
ट्रेविस हेड
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाए वाले बल्लेबाज
डेविड वॉर्नर ने इस मैच में छह और ग्लेन मैक्सवेल ने दो छक्के लगाए। दोनों बल्लेबाज विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टॉप-5 में पहुंच गए हैं। वॉर्नर और मैक्सवेल ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा। वॉर्नर के विश्व कप में 36 और मैक्सवेल के 33 छक्के हो गए। पोंटिंग ने 31 छक्के लगाए थे। वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल (49) पहले, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (40) दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स (37) तीसरे पायदान पर हैं।
हेड ने 59 गेंद पर लगाया शतक
ट्रेविस हेड ने इस मैच में 59 गेंद पर ही शतक पूरा कर लिया। वह वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में चौथे स्थान पर आ गए। ग्लेन मैक्सवेल ने इसी विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली में 40 गेंद पर शतक लगाया था। दूसरे स्थान पर मैक्सवेल ही हैं। उन्होंने 2015 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ सिडनी में 51 गेंद पर शतक लगाया था। जेम्स फॉकनर ने बंगलूरू में भारत के खिलाफ 2013 में 57 गेंद पर सैकड़ा पूरा किया था।
ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप डेब्यू में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

| बल्लेबाज | खिलाफ | जगह | साल | रन |
| ट्रेवर चैपल | भारत | नॉटिंघम | 1983 | 110 |
| ज्योफ मार्श | भारत | चेन्नई | 1987 | 110 |
| एंड्रयू साइमंड्स | पाकिस्तान | जोहानिसबर्ग | 2003 | 143* |
| एरॉन फिंच | इंग्लैंड | मेलबर्न | 2015 | 135 |
| ट्रेविस हेड | न्यूजीलैंड | धर्मशाला | 2023 | 109 |
ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
हेड-वॉर्नर ने साझेदारी में भी हासिल की ये उपलब्धियां
वॉर्नर और हेड ने पहले विकेट के लिए 175 रन की साझेदारी की। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाजों की दूसरी बड़ी साझेदारी है। हेड और वॉर्नर ने मार्क वॉ और माइकल डी वेनुतो को पीछे छोड़ा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 1997 में एडिलेड के मैदान पर 156 रन जोड़े थे। इस मामले में पहले स्थान पर एडम गिलक्रिस्ट और मार्क वॉ हैं। दोनों ने साल 2000 में पहले विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी की थी।
ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप में पहले विकेट के लिए बड़ी साझेदारी

| रन | बल्लेबाज | खिलाफ | जगह | साल |
| 259 | डेविड वॉर्नर-मिचेल मार्श | पाकिस्तान | बंगलूरू | 2023 |
| 183 | शेन वॉटसन-ब्रैड हाडिन | कनाडा | बंगलूरू | 2011 |
| 182 | रिक मैककोस्कर-एलन टर्नर | श्रीलंका | ओवल | 1975 |
| 175 | डेविड वॉर्नर-ट्रेविस हेड | न्यूजीलैंड | धर्मशाला | 2023 |
| 172 | एडम गिलक्रिस्ट-मैथ्यू हेडन | श्रीलंका | ब्रिजटाउन | 2007 |