फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia have suffered a major setback ahead of the opening Ashes Test Josh Hazlewood ruled out

Ashes: एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण ये तेज गेंदबाज पहले टेस्ट से हुआ बाहर

Sat, 15 Nov 2025 10:45 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 15 Nov 2025 10:45 AM IST
सार

हेजलवुड शेफील्ड शील्ड में विक्टोरिया के खिलाफ होने वाले मैच के लिए न्यू साउथ वेल्स टीम से हट गए थे। स्कैन से पता चला है कि उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट लगी है।

विज्ञापन
Australia have suffered a major setback ahead of the opening Ashes Test Josh Hazlewood ruled out
जोश हेजलवुड - फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज से पहला बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। हेजलवुड शेफील्ड शील्ड में विक्टोरिया के खिलाफ होने वाले मैच के लिए न्यू साउथ वेल्स टीम से हट गए थे। स्कैन से पता चला है कि उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट लगी है। ऑस्ट्रेलिया ने माइकल नेसर को टीम में शामिल किया है। नेसर हेजलवुड और सीन एबॉट के कवर के तौर पर टीम से जुड़ेंगे। 
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में बताया, जोश हेजलवुड का दोबारा स्कैन हुआ, जिससे हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की पुष्टि हुई है। बुधवार को हुए शुरुआती स्कैन में मांसपेशियों में खिंचाव नहीं पाया गया था, लेकिन अब स्कैन में चोट की पुष्टि हो गई है। नतीजतन हेजलवुड पर्थ नहीं जा पाएंगे और वह पहले एशेज टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। माइकल नेसर को पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। नेसर हेजलवुड और सीन एबॉट की जगह लेंगे। नेसर ने दो टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से उन्होंने 2021 में एडिलेड ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed