{"_id":"5f3632be8ebc3e3d007f4773","slug":"australia-have-announced-a-21-member-squad-to-tour-england-for-the-limited-overs-serie","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, तीन नए खिलाड़ियों को मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, तीन नए खिलाड़ियों को मिला मौका
Fri, 14 Aug 2020 12:25 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने 21 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच तीन-तीन मैच की टी-20 और वन-डे सीरीज खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम में तीन नए चेहरों को मौका मिला है। रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप और डैनियल सैम्स इस टीम में नए चेहरे हैं। इन्हें इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने की अनुमति दी थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 अगस्त को इंग्लैंड पहुंचेगी और खिलाड़ियों को पांच दिन क्वारंटीन में रहना होगा। इस दौरान खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट होगा, जिसमें नेगेटिव पाए जाने के बाद खिलाड़ियों को सीरीज खेलनी की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
टीम की कमान एरोन फिंच के हाथों में है। स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशाने इस टीम की बल्लेबाजी को मजबूती देंगे। वहीं, गेंदबाजी की कमान मिशेल स्टार्क, एंड्रयू टाई और पैट कमिंस संभालेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, ECB ने जारी किया शेड्यूल
इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
एरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशाने, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, डैनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्मिथ, मिशेल स्टार्क मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाई, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर और एडम जम्पा।
🚨 Australia have announced a 21-member squad to tour England for the limited-overs series 🚨 pic.twitter.com/tB674J2aXZ
— ICC (@ICC) August 14, 2020