{"_id":"5dcd23938ebc3e5b0c3572b1","slug":"australia-cricket-team-announced-for-pakistan-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, इस फ्लॉप खिलाड़ी को मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, इस फ्लॉप खिलाड़ी को मिली जगह
Thu, 14 Nov 2019 03:22 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 14 Nov 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
एशेज श्रृंखला में फ्लॉप रहे कैमरन बेनक्रोफ्ट और जो बर्न्स को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। गेंदबाजी हरफनमौला मिशेल नासिर को बैक अप के तौर पर टीम में जगह दी गई है। निक मेडिनसन ने मानसिक स्वास्थ्य के कारणों का हवाला देकर टीम से नाम वापिस ले लिया था, जिसके बाद बेनक्रोफ्ट को ऐन मौके पर ऑस्ट्रेलिया ए टीम में जगह दी गई। उन्होंने पहली पारी में 49 रन बनाए।
विज्ञापन
गेंद से छेड़खानी मामले में प्रतिबंध झेलकर लौटे बेनक्रोफ्ट एशेज श्रृंखला में फ्लाप रहे थे। रियान हैरिस और उस्मान ख्वाजा को टीम में जगह नहीं मिल सकी है जो पिछले कुछ अर्से में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए आस्ट्रेलियाई टीम: टिम पेन (कप्तान), कैमरन बेनक्रोफ्ट, जो बर्न्स, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल नासिर, जेम्स पेटिनसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर।
विज्ञापन