फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia confirms Mitch Marsh and Travis Head as T20I openers till 2026 T20 World Cup

Cricket Australia: 2026 विश्व कप तक टी20 में ओपनिंग करेंगे मिचेल मार्श और हेड, ऑस्ट्रेलिया ने की पुष्टि

Fri, 08 Aug 2025 08:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 08 Aug 2025 08:35 PM IST
सार

पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद डेविड वार्नर के संन्यास के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने मैट शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल और जेक फ्रेजर मैकगर्क सहित कई सलामी जोड़ी आजमाई हैं। हालांकि, अब मार्श-हेड की जोड़ी अगले वैश्विक टूर्नामेंट की रणनीति के तौर पर तय होती दिख रही है।

विज्ञापन
Australia confirms Mitch Marsh and Travis Head as T20I openers till 2026 T20 World Cup
ट्रेविस हेड - फोटो : PTI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के तहत मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड टी20 में ओपनिंग जोड़ी के तौर पर उनकी पहली पसंद हैं। ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम के कप्तान मार्श ने इस बात का खुलासा किया है कि वह और आक्रामक बल्लेबाज हेड अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप तक टी20 में ओपनिंग करेंगे। 
विज्ञापन

मार्श ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले कहा, 'निकट भविष्य में मैं और हेड ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी करते रहेंगे। जाहिर है हमने एक साथ बहुत खेला है, हमारे बीच बहुत अच्छा रिश्ता है, इसलिए हम वहीं से शुरुआत करेंगे।' इन दोनों टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक एक साथ ओपनिंग नहीं की है, लेकिन वनडे क्रिकेट में शीर्ष क्रम पर यह जोड़ी काफी हद तक सफल रही है। इन्होंने पांच मैचों में 70.50 के औसत से 282 रन बनाए हैं। सभी प्रारूप मिलाकर मार्श और हेड ने 14 साझेदारियों से 504 रन जोड़े हैं, जिसमें एक शतकीय और तीन अर्धशतकीय साझेदारियां शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सलामी जोड़ी आजमा चुका है ऑस्ट्रेलिया
पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद डेविड वार्नर के संन्यास के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने मैट शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल और जेक फ्रेजर मैकगर्क सहित कई सलामी जोड़ी आजमाई हैं। हालांकि, अब मार्श-हेड की जोड़ी अगले वैश्विक टूर्नामेंट की रणनीति के तौर पर तय होती दिख रही है। मार्श ने पावर-हिटर टिम डेविड की भूमिका के बारे में भी बात की, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 गेंदों में रिकॉर्ड तोड़ शतक बनाया था। मार्श ने कहा, हमने इस बारे में बात की है। हमने वेस्टइंडीज में देखा कि वह नियमित रूप से पहले ही बल्लेबाजी के लिए आ गए थे। उनका हुनर इसी के लिए बना है। वह जितनी ज्यादा गेंदों का सामना करेगा, उम्मीद है उतने ही ज्यादा मैच वह हमें जिताएगा।

दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उभरती प्रतिभाओं का मिश्रण है, क्योंकि टीम 2026 विश्व कप से पहले अपनी टी20 अंतरराष्ट्रीय योजनाओं को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जैम्पा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed