फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australia champions for sixth time icc womens world cup

ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता महिला विश्व कप

Sun, 17 Feb 2013 11:25 PM IST
मुंबई/खेल डेस्क
मुंबई/खेल डेस्क Updated Sun, 17 Feb 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
australia champions for sixth time icc womens world cup

ऑस्ट्रेलिया ने सात साल बाद एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम करते हुए रविवार को आईसीसी महिला विश्व कप चैंपियन का ताज पहना। यहां हुए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज को 114 रन से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


हालांकि क्रिकेट प्रेमियों को यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद थी लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गेंद और बल्ले से बेजोड़ प्रदर्शन कर इसे एकतरफा बना दिया। ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार जबकि वेस्ट इंडीज टीम पहली बार फाइनल खेलने उतरी थी।
विज्ञापन


2005 में आखिरी बार चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक छठवीं बार विश्व चैंपियन खिताब जीता है। ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय सरजमीं हमेशा की तरह लकी रही और छह में से तीन खिताब उसने भारत में ही जीते। तीसरी बार विश्व कप की मेजबानी कर रहे भारत ने इससे पहले 1997 और 1978 में भी विश्व कप की मेजबानी की थी और दोनों ही बार ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जेश कैमरून और राचेल हेंस के शानदार पचासे से सात विकेट पर 259 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में, वेस्ट इंडीज की पारी मीडियम पेसर पैरी की घातक गेंदबाजी के आगे 43.1 ओवर में सिर्फ 145 रन बनाकर सिमट गई।

वेस्ट इंडीज की शुरुआत खराब रही और पैरी ने शुरुआती तीन विकेट सिर्फ 41 रन के स्कोर पर चटका दिए। पैरी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में तीन मेडन देकर 19 रन दिए और तीन विकेट चटकाए। इन शुरुआती झटकों से विंडीज टीम उबर नहीं सकी और उसका पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट गया। विंडीज के लिए कप्तान मेरिसा एग्यिलिएरा ने 23 और दिएंद्रा डोटिन ने 22 रन बनाए।

इससे पहले, ओपनर मैग लेनिंग (31) और राचेल हेंस (52) ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़कर आस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। जेश कैमरून ने 76 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों के साथ 75 रन की शानदार पारी खेली।

निचलेक्रम पर जॉडी फील्ड्स और एलायस पैरी ने 6.4 ओवर में ताबड़तोड़ 50 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। फील्ड्स ने 38 गेंद में चार चौकों के साथ 36 जबकि पैरी 22 गेंद में दो चौकों और एक छक्के के साथ नाबाद 25 रन बनाकर नाबाद रहीं।


‘इस मैच में आने से पहले हमसे मैच और इसमें दबदबा बनाने के बारे में काफी कुछ कहा गया और मेरे विचार से हमने ऐसा किया भी। मैं पैरी की चोट को लेकर थोड़ा नर्वस थी लेकिन उसने हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया। 260 रन का स्कोर अच्छा था और बल्लेबाजों ने बढ़िया प्रदर्शन किया।’--जॉडी फील्ड्स, कप्तान, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत
1978, 1982, 1988, 1997, 2005, 2013

प्लेयर ऑफ द सीरीज सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)
407 : रन
04 : विकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed