फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia captain Tim Paine apologises for predicting that India would comfortably beat New Zealand in WTC final

WTC FINAL: भारत की हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने न्यूजीलैंड से क्यों मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

Sat, 26 Jun 2021 07:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 26 Jun 2021 07:43 PM IST
सार

डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले कंगारू कप्तान टिम पेन ने टीम इंडिया की जीत की  भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि मेरा अनुमान है कि भारत आसानी से जीत जाएगा, बशर्ते वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

विज्ञापन
Australia captain Tim Paine apologises for predicting that India would comfortably beat New Zealand in WTC final
टिम पेन, विराट कोहली, केन विलियमसन - फोटो : social media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत की हार के बाद न्यूजीलैंड टीम से माफी मांगी है। इसके पीछे की वजह ये है कि कंगारू कप्तान ने फाइनल से पहले भारत की आसान जीत की भविष्यवाणी की थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराकर डब्ल्यूटीसी फाइनल का खिताब अपने नाम किया। पेन ने कहा, 'मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। जिस तरह वे खेलते हैं, यह देखना हमेशा अच्छा लगता है। मैं तासमानिया से आता हूं, जो छोटे संसाधन वाला राज्य है, इसिएल कीवी टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जैसा प्रदर्शन करती है मैं उसका सम्मान करता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'हम सभी कई बार गलत साबित होते हैं। मैं कीवी प्रशंसकों के निशाने पर आया था इसलिए मैंने सोचा कि ऑन एयर जाकर विनम्रता से पेश आऊंगा।' बता दें कि पेन ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारतीय टीम के जीतने की भविष्यवाणी करते हुए कहा था, 'मेरा अनुमान है कि भारत आसानी से जीत जाएगा, बशर्ते वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed