फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia annonces 12 member squad for 4th ashes test steve smith replaces usman khawaja

चौथे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, स्मिथ की वापसी से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर

Tue, 03 Sep 2019 10:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 03 Sep 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
Australia annonces 12 member squad for 4th ashes test steve smith replaces usman khawaja
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया के सबसे अच्छी औसत वाले सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह टीम ने अपने स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को शामिल किया है।

विज्ञापन


मेहमान ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए अपनी 12 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। 

इंग्लैंड के साथ चल रही पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं और इस लिहाज से सीरीज का चौथा मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम रहने वाला है। तीसरे टेस्ट में स्मिथ की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी में कमजोर नजर आई थी और रोमांचक मुकाबले में हार गई थी।
विज्ञापन


यही वजह रही कि चोट की वजह से तीसरे टेस्ट से बाहर रहे टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को वापस टीम में शामिल किया गया है। स्टीव की गैरमौजूदगी में लाबुशाने ने शानदार बल्लेबाजी की थी और लगातार अर्धशतक जड़े थे, इसका उन्हें फायदा भी मिला है और उन्हें टीम में बरकरार रखा गया है। वहीं टीम में तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को भी मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के 12 खिलाड़ी:
डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मारनस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मैथ्यू वेड, टिम पेन (कप्तान), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, पीटर सिडल, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed