{"_id":"5e70b9488ebc3ea7bd242c3c","slug":"aussie-pacer-kane-richardson-says-we-are-all-waiting-to-hear-from-the-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का टेस्ट निकला नेगेटिव, अब इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को है IPL का इंतजार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना का टेस्ट निकला नेगेटिव, अब इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को है IPL का इंतजार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 17 Mar 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने आईपीएल के 13वें सीजन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वो आईपीएल को लेकर लिए जाने वाले अगले फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
2 of 5
केन रिचर्डसन
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट.कॉम.एयू से खास बातचीत में रिचर्डसन ने कहा, 'हम इंतजार कर रहे हैं कि क्या होता है। बहुत सारे लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ये रद्द हो रहा है, कई लोग कुछ और कह रहे हैं। लेकिन एक दिन या एक हफ्ते में भी इसमें बदलाव हो सकता है, इसलिए मैं अभी 15 तारीख का इंतजार कर रहा हूं और उसी के हिसाब से मैं सोच रहा हूं।'
3 of 5
केन रिचर्डसन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी इस बारे में ही बात कर रही है। अभी हम लोग घर पर बैठे हैं और हमें नहीं पता है कि अगला क्रिकेट मैच कब होगा। इससे पता चलता है कि ये वायरस कितनी तेजी से फैल गया है। उन्होंने कहा कि विश्वास ही नहीं हो रहा है कि सब कुछ रद्द हो चुका है और हम घर पर बैठे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 17 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पास आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट है। आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन 29 मार्च से होने वाला था लेकिन कोरोना वायरस के कारण अभी इसे 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
अगर 15 अप्रैल तक स्थिति में सुधार नहीं होता है तो फिर इसे फिर से आगे बढ़ाया जा सकता है। आईपीएल ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सभी क्रिकेट मैच सहित अन्य स्पोर्ट्स इवेंट भी रद्द और स्थगित कर दिए गए हैं। केन रिचर्डसन की जांच के बाद कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई और उन्हें फिर से टीम से जुड़ने की अनुमति दे दी गई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।