फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2020 Honda City न्यू जेनरेशन कार की अनौपचारिक बुकिंग शुरू, जानें लॉन्चिंग डीटेल्स और खासियतें

Tue, 17 Mar 2020 05:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 17 Mar 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
2020 honda city launch india 5th generation honda city in india honda city 2020 pre booking 2020
Honda city
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) अपनी पॉपुलर कार Honda Ciy न्यू जेनरेशन लेकर आने वाली है। इसमें BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला  i-VTEC पेट्रोल और i-DTEC डीजल इंजन मिलेगा। नई होंडा सिटी को भआरतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। थाइलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी बिक्री भी शुरू हो गई है। ऐसे में भारत में लॉन्च होने वाले पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी कार कैसी होगी इसके बारे अंदाजा लगाया जा सकता है। कंपनी नई होंडा सिटी कार को अगले महीने अप्रैल में लॉन्च कर सकती है। कुछ डीलर 21,000 रुपये में नई होंडा सिटी की अनौपचारिक बुकिंग लेना शुरू कर चुके हैं। कंपनी 2020 Honda City कार को भारत में तीन वेरिएंट में पेश कर सकती है। कंपनी इसके अलावा 2020 की दूसरी तिमाही में Hyundai Verna और Toyota Corolla को भी भारतीय बाजार में उतार सकती है।
2020 honda city launch india 5th generation honda city in india honda city 2020 pre booking 2020
Honda City 2020 Launch - फोटो : Social Media

डायमेंशन 
नई होंडा सिटी में कुछ ऐसे फीचर्स दिए जाएंगे, जो इस सेगमेंट की कार में पहली बार मिलेंगे। इन फीचर्स, को अलग-अलग वेरियंट्स में पेश किया जाएगा। खास बात यह होगी कि होंडा सिटी को बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर पेश किया जाएगा। वहीं यह बीएस6 पेट्रोल और डीजल इंजन में भी आएगी। नई होंडा सिटी मौजूदा सिटी से लंबी होगी। इसकी लंबाई 4533 एमएम होगी। वहीं ऊंचाई 28 एमएम और व्हीलबेस 11 एमएम कम है।

2020 honda city launch india 5th generation honda city in india honda city 2020 pre booking 2020
2020 honda city Interior - फोटो : Social Media

फीचर्स 
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई पीढ़ी की होंडा सिटी को तीन वेरियंट्स में उतारा जा सकता है। माना जा रही है कि भारत में पेश होने वाली दिखने में थाईलैंड में पेश हुई सिटी जैसी होगी, जिसे पिछले साल नवंबर में उतारा गया था। नई होंडा सिटी में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, अमेजन एलेक्सा एनेबल्ड टेलेमैटिक्स जैसे फीचर पहली बार मिलेंगे।

इसके अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल, वीएसए, 4 एयरबैग्स, 5-हेडरेस्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-प्वाइंट सीट बेल्ट्स, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर भी मिलेंगे। थाईलैंड में लॉन्च हुई होंडा सिटी में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, स्लीक एलईडी डीआरएल और एलईडी टेललाइट्स, इलुमीनेशऩ के साथ मल्टी इन्फॉरमेशन डिस्प्ले (MID), मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक एयरकंडीशनिंग सिस्टम दिये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
2020 honda city launch india 5th generation honda city in india honda city 2020 pre booking 2020
Honda City 2020 RS - फोटो : Social Media

नया इंजन 
इंजन की बात करें, तो नेक्स्ट जेनरेशन होंडा सिटी में 1.5 लीटर DOHC VTEC पेट्रोल इंजन मिलेगा। इस इंजन को मॉडिफाई किया गया है। वहीं यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स भी मिलेगा। संभावना है कि इसमें माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें 1.5 लीटर का i-DTEC मोटर मिलेगी, जो सीवीटी के साथ आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई होंडा सिटी का एनवीएच लेवल (नॉयज, वाइब्रेशऩ और हार्शनेस) स्तर मौजूदा सिटी से बेहतर है।  

विज्ञापन
2020 honda city launch india 5th generation honda city in india honda city 2020 pre booking 2020
Honda City 2020 - फोटो : Social Media

थाईलैंड में लॉन्च सिटी में टर्बो इंजन 
हालांकि थाईलैंड में लॉन्च सिटी में 1.0 लीटर का VTEC टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 122 पीएस की पावर देता है। होंडा का दावा है कि नया इंजन पहले के मुकाबले बढ़िया परफॉरमेंस देता है। होंडा का दावा है कि नए इंजन की मोटर 1.8 लीटर यूनिट के बराबर पावर देती है। साथ ही, नया टर्बोइंजन 23.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed