फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS Women cricket team won by 57 runs against england in Tri-Nation T20i Series at mumbai

AUSvENG Final: मेग लैनिंग की बदौलत कंगारू ने रचा इतिहास, ट्राई सीरीज में इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त

Sat, 31 Mar 2018 07:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 31 Mar 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
AUS Women cricket team won by 57 runs against england in Tri-Nation T20i Series at mumbai
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को मुंबई में खेले गए ट्राई नेशन टी-20 सीरीज के फाइनल मुकाबले में मेग लैनिंग (88* रन, 45 गेंद, 16 चौके और 1 छक्के) की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड को 57 रनों से हराकार इतिहास रच दिया। इसके साथ ही कंगारू की टीम ने टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली। 

विज्ञापन


मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेली गई-20 ट्राई सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए 210 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 152 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। लैंनिंग के अलावा एलिसा हैली (33), गार्डनर (33) और एलेस विलानी ने 51 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से जेनी गुन ने 2 और ताश फरांट ने 1 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। 100 रन के भीतर ही इंग्लैंड की टीम अपनी 4 विकेट गंवा चुकी थी। डेनिएल याट (34) के रूप में इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा। याट के अलावा नताली साइवर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, जोंस (30) और विलसन ने 14 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मेगन शट ने 3, डेल्सा किमंन्स ने 2, गार्डनर ने 2 और एलिसा पैरी ने 1 विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed