फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs WI David Warner scored a half-century in his 100th T20 match Australia defeated West Indies by 11 runs

AUS vs WI: अपने 100वें टी20 मैच में डेविड वॉर्नर ने लगाया अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 11 रन से हराया

Fri, 09 Feb 2024 11:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट Published by: रोहित राज Updated Fri, 09 Feb 2024 11:05 PM IST
सार

सलामी बल्लेबाज वॉर्नर ने 36 गेंदों में 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जिसमें 12 चौके और एक छक्का जड़ा। उनकी पारी से ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 213 रन बनाए।

विज्ञापन
AUS vs WI David Warner scored a half-century in his 100th T20 match Australia defeated West Indies by 11 runs
David warner - फोटो : Instagram/ausmencricket

विस्तार

मैन ऑफ द मैच डेविड वॉर्नर के 100वें टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज को हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने यह पहला टी-20 मैच 11 रन से जीतकर तीन मैचों की शृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की। सलामी बल्लेबाज वॉर्नर ने 36 गेंदों में 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जिसमें 12 चौके और एक छक्का जड़ा। उनकी पारी से ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 213 रन बनाए।
विज्ञापन


वॉर्नर के अलावा जोश इंगलिस (39) और टिम डेविड (नाबाद 37) ने भी उपयोगी पारियां खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से आंद्रे रसेल (3/42) ने सर्वाधिक विकेट चटकाए। उनके अलावा अल्जारी जोसेफ (2/46) ने भी अपना योगदान दिया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Aussie Men’s Cricket Team (@ausmencricket)

विज्ञापन
विज्ञापन



View this post on Instagram

A post shared by Aussie Men’s Cricket Team (@ausmencricket)



जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 202 रन ही बना पाई। सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग (53) ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 37 गेंदों में सात चौके व एक छक्का जड़ा। उनके अलावा चार्ल्स (42) और जेसन होल्डर (नाबाद 34) ने भी तेज पारियां खेली, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। लेग स्पिनर एडम जांपा (3/26) और मार्कस स्टोइनिस (2/20) ने उपयोगी विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed