फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs SL Test: Australia Test team announced for Sri Lanka tour, Steve Smith captain, Konstas and Webster in

AUS vs SL Test: श्रीलंकाई दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का एलान, 22 महीने बाद कमान संभालेंगे स्टीव स्मिथ

Thu, 09 Jan 2025 11:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 09 Jan 2025 11:04 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने श्रीलंका में स्पिन ट्रैक का ध्यान रखते हुए इस डिपार्टमेंट को मजबूत किया है। 16 सदस्यीय टीम में सात विशेषज्ञ और पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाज हैं।

विज्ञापन
AUS vs SL Test: Australia Test team announced for Sri Lanka tour, Steve Smith captain, Konstas and Webster in
सैम कोंस्टास और स्टीव स्मिथ - फोटो : Twitter

विस्तार

इस महीने के आखिर में शुरू हो रहे श्रीलंका दौरे के लिए गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसके दोनों मुकाबले गॉल स्टेडियम में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने श्रीलंकाई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तीन विशेषज्ञ स्पिनर को टीम में शामिल किया है। वहीं, नियमित टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को आराम दिया गया है। स्टीव स्मिथ इस टीम की कमान संभालेंगे। वह 22 महीने बाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे। पिछली बार उन्होंने टेस्ट में मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की थी। 
विज्ञापन

मैकस्वीनी को फिर मिला मौका

AUS vs SL Test: Australia Test team announced for Sri Lanka tour, Steve Smith captain, Konstas and Webster in
नाथन मैकस्वीनी - फोटो : www.cricket.com.au
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम का एलान करते हुए कुछ बड़े फैसले लिए। नाथन मैकस्वीनी को खराब फॉर्म की वजह से भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद ड्रॉप किया गया था। हालांकि, ड्रॉप होने के तीन हफ्ते के अंदर उन्हें फिर से टीम में बुलाया गया है। कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए तैयारी मात्र के लिए है, क्योंकि कंगारू टीम ने भारत के खिलाफ 3-1 से सीरीज जीतकर पहले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 11 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से कप्तान बने स्टीव स्मिथ

AUS vs SL Test: Australia Test team announced for Sri Lanka tour, Steve Smith captain, Konstas and Webster in
स्टीव स्मिथ - फोटो : Twitter
स्मिथ को इसलिए कप्तान बनाया गया है क्योंकि कमिंस फिलहाल अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए छुट्टी पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने श्रीलंका में स्पिन ट्रैक का ध्यान रखते हुए इस डिपार्टमेंट को मजबूत किया है। 21 साल के कूपर कोनोली को भी मौका दिया गया है। 16 सदस्यीय टीम में सात विशेषज्ञ और पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाज हैं। बाएं हाथ के ऑलराउंडर कोनोली सीमित ओवर के क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। टेस्ट टीम में वह पहली बार शामिल किए गए हैं। इसके अलावा नाथन लियोन के सपोर्ट के तौर पर टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमैन को भी मौका दिया गया है। 
विज्ञापन

बोलैंड और स्टार्क दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाज

AUS vs SL Test: Australia Test team announced for Sri Lanka tour, Steve Smith captain, Konstas and Webster in
बोलैंड और कोहली - फोटो : X
इसके अलावा तेज गेंदबाजी का जिम्मा स्कॉट बोलैंड, मिचेल स्टार्क संभालेंगे। वहीं, शॉन एबॉट और ब्यू वेबस्टर के रूप में टीम के पास दो पेस बॉलिंग ऑलराउंडर्स हैं। जोश इंगलिस और एलेक्स कैरी के रूप में टीम के पास दो विकेटकीपर्स भी हैं। भारत के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले सैम कोंस्टास को भी मौका मिला है। वहीं, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन भी इस टीम का हिस्सा हैं। मैकस्वीनी ने भारत के खिलाफ शुरआती  तीन टेस्ट में 14.4 की औसत से 72 रन बनाए थे। हालांकि, मैकस्वीनी की नियमित जगह नंबर तीन है और उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए घरेलू टूर्नामेंट में 97 की औसत से रन बनाए थे। यह देखने वाली बात होगी कि ख्वाजा के साथ कोंस्टास उतरते हैं या मैकस्वीनी। 

ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे का शेड्यूल

AUS vs SL Test: Australia Test team announced for Sri Lanka tour, Steve Smith captain, Konstas and Webster in
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 29 जनवरी से खेला जाएगा। वहीं, दूसरे टेस्ट की शुरुआत छह फरवरी से होगी। दो टेस्ट के बाद दोनों टीमें एकमात्र वनडे भी खेलेंगी। यह मुकाबला 13 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने पाकिस्ताना जाएगी, जबकि श्रीलंकाई टीम इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी। श्रीलंकाई टीम पहले ही टेस्ट फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), शॉन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed