फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs SA: South Africa won the second T20 by 53 runs Dewald Brevis century Australia all out for 165

AUS vs SA: द. अफ्रीका ने 53 रन से जीता दूसरा टी20, डेवाल्ड ब्रेविस का नाबाद शतक; ऑस्ट्रेलिया 165 पर ऑलआउट

Tue, 12 Aug 2025 07:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 12 Aug 2025 07:03 PM IST
सार

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने डेवाल्ड ब्रेविस की नाबाद 125 रनों की पारी की बदौलत सात विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 165 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

विज्ञापन
AUS vs SA: South Africa won the second T20 by 53 runs Dewald Brevis century Australia all out for 165
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : @Proteas Men

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टी20 मैच में 53 रन से हरा दिया। डार्विन में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने डेवाल्ड ब्रेविस की नाबाद 125 रनों की पारी की बदौलत सात विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 165 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला 16 अगस्त को कार्निस में खेला जाएगा।
विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह बिखरा ऑस्ट्रेलिया का खेमा
219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब हुई। ट्रेविस हेड के रूप में टीम को पहला झटका मार्करम ने दिया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। इसके बाद क्वेन मफाका ने कैमरन ग्रीन को पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ नौ रन बना सके। इस दौरान कप्तान और सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर बड़ी पारी खेलने की कोशिश की। हालांकि, वह नाकाम रहे और 13 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, टिम डेविड ने एक बार फिर चमक बिखेरी। उन्होंने 24 गेंदों में चार चौके और चार छक्के की मदद से 50 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 16, मिचेल ओन ने आठ, एलेक्स कैरी ने 26, बेन ड्वार्शिस ने 12, सीन अबॉट ने एक रन बनाया। वहीं, एडम जाम्पा खाता भी नहीं खोल पाए जबकि जोश हेजलवुड नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्वेन मफाका और कॉर्बिन बॉश ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि कगिसो रबाडा, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी और पीटर को एक-एक सफलता मिली।

एलीट सूची में शामिल हुए ब्रेविस 
ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया। ब्रेविस से कम गेंदों पर सिर्फ डेविड मिलर ने ही दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 शतक लगाया है। मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ 2017 में 35 गेंदों पर शतक लगाया था। इसके साथ ही ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका के आठवें बल्लेबाज बने जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाया है। वह क्विंटन डिकॉक, फाफ डुप्लेसिस और मिलर की एलीट सूची में शामिल हो गए हैं।  

ब्रेविस ने स्टब्स के साथ निभाई साझेदारी 
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 57 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान एडेन मार्करम, रियान रिक्लेटन और लुहान ड्री प्रिटोरियस ने सस्ते में अपने विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ब्रेविस ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की। इसे एडम जांपा ने स्टब्स को आउट कर तोड़ा जो 31 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के लिए स्टब्स और ब्रेविस के अलावा कोई अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका। ब्रेविस अंत तक क्रीज पर टिके रहे जिसकी मदद से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने मजबूत लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल और बेन ड्वारशुइस ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड और एडम जांपा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed