फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs PAK: Despite Jamal's six wickets, Pakistan is in danger of defeat, lost seven wickets for 68 runs

AUS vs PAK: जमाल के छह विकेट के बावजूद पाकिस्तान पर तीसरे टेस्ट में हार का खतरा, 68 रन पर सात विकेट खोए

Fri, 05 Jan 2024 11:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 11:02 PM IST
सार

पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में जीते ढाई दशक से ज्यादा हो चुका है। उसने पिछला टेस्ट 1995 में सिडनी में जीता था।

विज्ञापन
AUS vs PAK: Despite Jamal's six wickets, Pakistan is in danger of defeat, lost seven wickets for 68 runs
कैरी को आउट करने के बाद आमिर जमाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेज गेंदबाज आमिर जमाल (6/69) के प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में पहली पारी में 14 रन की बढ़त ली लेकिन तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर पाकिस्तान ने 68 रन पर सात विकेट गंवा दिए हैं। उसकी कुल बढ़त 82 रन की हुई। उस पर हार का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में जीते ढाई दशक से ज्यादा हो चुका है। उसने पिछला टेस्ट 1995 में सिडनी में जीता था। आमिर ने अपने तीसरे टेस्ट में दूसरी बार छह विकेट लिए हैं। उनके कुल 18 विकेट तीन मैचों की टेस्ट शृंखला में किसी पाकिस्तान तेज गेंदबाज का श्रेष्ठ प्रदर्शन है। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में अंतिम चार विकेट 10 रन के अंतराल में गिर गए और मेजबान टीम 299 पर सिमट गई। दिसंबर 2020 के बाद यह पहला मौका रहा जब ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में पिछड़ी। जमाल ने पहले दिन पाकिस्तान की पहली पारी में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 82 रन का योगदान भी दिया था। आमिर ने उस्मान ख्वाजा (47), ट्रेविस हेड (10), पैट कमिंस (00), लियोन (05), हेजलवुड (00) और मिचेल मार्श (54) के विकेट लिए। पाकिस्तान के जमाल के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कमाल दिखाया और अंतिम सत्र में सात विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने चार विकेट लिए। इसके अलावा मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और ट्रेविस हेड ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed