AUS vs PAK Highlights: बारिश से बाधित रहा पहला दिन, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 187/3, लाबुशेन-हेड नाबाद रहे
Australia vs Pakistan 2nd Test Live Score Updates: पाकिस्तान के कप्तान मसूद ने टॉस जीतकर पहले गेंदाबीज का फैसला किया था। उन्होंने प्लेइंग-11 में काफी बदलाव किए। सरफराज अहमद, खुर्रम शहजाद, फहीम अशरफ को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरुआत की थी। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी निभाई थी। इस साझेदारी को अगा सलमान ने तोड़ा। उन्होंने वॉर्नर को बाबर आजम के हाथों कैच कराया। वॉर्नर ने 83 गेंद में तीन चौके की मदद से 38 रन बनाए। वहीं, ख्वाजा ने 101 गेंद में पांच चौके की मदद से 42 रन की पारी खेली। ख्वाजा को हसन अली ने कैच आउट कराया। स्टीव स्मिथ 75 गेंद में 26 रन बनाकर आमिर जमाल की गेंद पर आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से हसन और सलमान को एक-एक विकेट मिला है।
वॉर्नर के नाम खास रिकॉर्ड
38 रन बनाने के बावजूद वॉर्नर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। वॉर्नर ने स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया है। स्टीव वॉ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 18,496 रन बनाए थे। वहीं, अब वॉर्नर स्टीव वॉ से आगे निकल गए हैं। वॉर्नर के नाम फिलहाल तीनों फॉर्मेट मिलाकर 18,502 रन हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में अब बस रिकी पोंटिंग से पीछे हैं। पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 27,368 रन बनाए थे।
What a career!
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 26, 2023
Now behind only Ricky Ponting for men's international runs for Australia 🇦🇺 #AUSvPAK pic.twitter.com/obvZcmn0cw
इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान मसूद ने टॉस जीतकर पहले गेंदाबीज का फैसला किया था। उन्होंने प्लेइंग-11 में काफी बदलाव किए। सरफराज अहमद, खुर्रम शहजाद, फहीम अशरफ को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया। उनकी जगह मोहम्मद रिजवान, हसन अली और मिर हमजा की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, आमेर जमाल, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मीर हमजा।