फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs PAK 2nd Test Day 3 Highlights: Australia vs Pakistan Day 3 Live Updates Scorecard Commentary PAK vs AUS

AUS vs PAK Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 187/6, कुल बढ़त 241 रन की हुई

Thu, 28 Dec 2023 03:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 28 Dec 2023 03:10 PM IST
सार

Australia vs Pakistan Day-3 Highlights: पाकिस्तान की टीम तीसरे दिन अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 194 रन से आगे खेलना शुरू किया और 70 रन जोड़कर बाकी बचे चार विकेट गंवा दिए। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जारी है। उसने छह विकेट गंवाकर 187 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श शतक से चूक गए।

विज्ञापन
AUS vs PAK 2nd Test Day 3 Highlights: Australia vs Pakistan Day 3 Live Updates Scorecard Commentary PAK vs AUS
स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 187 रन बना लिए हैं। कंगारुओं की अब तक कुल बढ़त 241 रन की हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 264 रन पर सिमट गई और कंगारुओं को 54 रन की बढ़त हासिल हुई। अगर बारिश का खलल नहीं हुआ तो इस मैच का नतीजा आना लगभग तय माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने 16 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे। उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड खाता नहीं खोल सके। वहीं, डेविड वॉर्नर छह रन और मार्नस लाबुशेन चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श ने पांचवें विकेट के लिए 153 रन की साझेदारी निभाई। मार्श ने टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। वह शतक से चूक गए और 130 गेंद पर 13 चौके की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा स्टीव स्मिथ 176 गेंद में तीन चौके की मदद से 50 रन बनाकर छठे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। उनके आउट होते ही दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की गई। एलेक्स कैरी 16 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान की ओर से मीर हमजा और शाहीन अफरीदी ने तीन-तीन विकेट लिए हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान की पहली पारी
पाकिस्तान की टीम तीसरे दिन अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 194 रन से आगे खेलना शुरू किया और 70 रन जोड़कर बाकी बचे चार विकेट गंवा दिए। रिजवान और जमाल मैदान पर उतरे। दोनों के बीच 45 रन की साझेदारी हुई। रिजवान को कमिंस ने वॉर्नर के हाथों कैच कराया। वह 42 रन बना सके। वहीं, शाहीन अफरीदी ने 21 रन की पारी खेली। हसन अली और मीर हमजा दो-दो रन बनाकर पवेलियन चलते बने। आमिर जमाल 33 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान कमिंस ने पांच विकेट लिए, जबकि लियोन को चार विकेट मिले। हेजलवुड को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

AUS vs PAK 2nd Test Day 3 Highlights: Australia vs Pakistan Day 3 Live Updates Scorecard Commentary PAK vs AUS
कमिंस ने बाबर को क्लीन बोल्ड किया - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की पहली पारी में बुधवार को क्या हुआ?
पाकिस्तान की पहली पारी की शुरुआत खराब रही। इमाम उल हक 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन लियोन ने लाबुशेन के हाथों कैच कराया। इसके बाद अब्दुल्ला शफीक ने कप्तान मसूद के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी निभाई। शफीक ने टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। इस साझेदारी को कमिंस ने तोड़ा। उन्होंने शफीक का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 109 गेंद में पांच चौके की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। फिर कमिंस ने बाबर आजम को सस्ते में क्लीन बोल्ड किया। बाबर एक रन बना सके।

कप्तान शान मसूद ने आठवां अर्धशतक लगाया। वह  76 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। शफीक और बाबर दोनों ही आउट होने के बाद हैरान रह गए थे। कमिंस के शफीक और बाबर को आउट करने का वीडियो सामने आया है। सऊद शकील नौ रन बनाकर हेजलवुड का शिकार बने। वहीं, आगा सलमान पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

AUS vs PAK 2nd Test Day 3 Highlights: Australia vs Pakistan Day 3 Live Updates Scorecard Commentary PAK vs AUS
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरुआत की थी। टेस्ट के पहले दिन डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी निभाई थी। इस साझेदारी को अगा सलमान ने तोड़ा। उन्होंने वॉर्नर को बाबर आजम के हाथों कैच कराया। वॉर्नर ने 83 गेंद में तीन चौके की मदद से 38 रन बनाए। वहीं, ख्वाजा ने 101 गेंद में पांच चौके की मदद से 42 रन की पारी खेली। ख्वाजा को हसन अली ने कैच आउट कराया। स्टीव स्मिथ 75 गेंद में 26 रन बनाकर आमिर जमाल की गेंद पर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन तीन विकेट पर 187 रन से आगे खेलना शुरू किया और 131 रन बनाने में बाकी बचे सात विकेट गंवा दिए। मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड ने पारी आगे बढ़ाई। बुधवार को कंगारुओं को पहला झटका हेड के रूप में लगा। वह 17 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, लाबुशेन ने टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक लगाया। वह 155 गेंद में पांच चौके की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श ने 60 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली।

एलेक्स कैरी चार रन, कप्तान कमिंस 13 रन, स्टार्क नौ रन और लियोन आठ रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हेजलवुड पांच रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट आमिर जमाल ने लिए। वहीं, शाहीन अफरीदी, मिर हमजा और हसन अली को दो-दो विकेट मिले। अगा सलमान को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed