फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs IND: Shane Warne and Andrew Symonds make derogatory remarks about Marnus Labuschagne broadcaster apologises
IND Inning
300/1 (29.1 ov)
Target: 406
Shubman Gill 168(95)*
Virat Kohli 16 (8)
IND need 106 runs in 20.5 remaining overs

VIDEO: तीसरे टेस्ट में 'गालीकांड', कमेंट्री के दौरान वॉर्न-साइमंड्स ने लाबुशेन को कहे अपशब्द

Sat, 09 Jan 2021 09:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 09 Jan 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
AUS vs IND: Shane Warne and Andrew Symonds make derogatory remarks about Marnus Labuschagne broadcaster apologises
शेन वॉर्न और एंड्र्यू साइमंड्स - फोटो : screenshot from video by twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न और एंड्र्यू साइमंड्स विवादों में उलझ गए। दोनों ही पूर्व खिलाड़ी उस वक्त मुश्किल में फंस गए जब रिकॉर्डिंग से अंजान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा क्रिकेटर मार्नस लाबुशेन को अपशब्द कह दिए।  

विज्ञापन


दरअसल दोनों पूर्व खिलाड़ी शुक्रवार को बिग बैश लीग के एक मैच में कमेंट्री के लिए बैठे थे, लेकिन उन्हें तब यह नहीं मालूम था कि लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हो चुकी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में चल रहे टेस्ट मैच की वजह से बीबीएल का मुकाबला शुरू होने में देर हो रही थी। इसी दौरान दोनों ही खिलाड़ियों ने आपस में चर्च शुरू कर दी। दोनों ने उस वक्त ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेल रहे लाबुशेन को अपशब्द कहना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
 

दोनों की बात तब शुरू हुई जब वॉर्न ने कहा कि लाबुशेन को गेंदबाजी के लिए लाना चाहिए। लेकिन तब साइमंड्स ने लाबुशेन को एडीडी (ध्यान खींचने वाला) बता दिया। वॉर्न ने तब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की बल्लेबाजी के तौर तरीके पर सवाल उठाए।


साइमंड्स और वॉर्न की यह बातचीत सोशल मीडिया पर लीक हो गई जिसके बाद दोनों की खूब किरकिरी हो रही। वहीं प्रसारणकर्ता कायो स्पोर्ट्स ने इसके लिए माफी मांगी है और कहा है कि स्ट्रीमिंग थोड़ी पहले शुरू हो गई थी।


बात दें कि लाबुशेन इस वक्त भारत के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 91 रनों की शानदार पारी भी खेली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed