भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा। तीन मैचों की सीरीज में अब मेहमान टीम 1-0 से पीछे हो गई। सिडनी में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया के बड़े नाम अपना बेस्ट देने में फेल रहे। ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया के हार के पांच प्रमुख कारण।
AUSvIND: नौ माह बाद खेलने उतरी टीम इंडिया इन पांच कारणों से हारी पहला वनडे
पावरप्ले में भारतीय गेंदबाज फेल, बुमराह बेअसर:
टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाज एक बार से फेल रहे। ये लगातार पांचवीं बार था जब भारतीय गेंदबाज पावरप्ले में विपक्षी टीम के विकेट चटकाने में नाकाम रहे। आईपीएल में जबरदस्त गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में कोई खास कमाल नहीं कर पाए। बुमराह ने पांच मैचों के बाद पहली बार एक विकेट हासिल किया, लेकिन टीम के प्रमुख गेंदबाज होने के नाते वे फिसड्डी साबित हुए। उन्होंने दस ओवर में 79 रन देकर एक विकेट लिया।
खराब फील्डिंग:
खिलाड़ियों की फील्डिंग भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की नहीं दिखी। भारतीय खिलाड़ियों ने लगभग हर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का कैच छोड़ा।
चहल फ्लॉप:
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य स्पिनर एडम जम्पा ने जहां किफायती गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए, वहीं टीम इंडिया के युजवेंद्र चहल पूरी तरह से फेल रहे। उन्होंने ना रन रोके और नाहीं विकेट झटके। चहल ने 10 ओवर में 89 रन लुटा दिए और सिर्फ एक विकेट ले पाए।
विराट फिर से फेल:
चेज मास्टर के नाम से मशहूर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से फेल हुए। जीवनदान मिलने के बावजूद वे उसे भुना नहीं पाए और पारी को आगे बढ़ाने की बजाय खराब शॉट खेलकर 21 रन पर आउट हो गए। विराट ने आज के मैच से पहले सिडनी में पांच मैच में सिर्फ 35 रन ही बनाए था। जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी तब वे सस्ते मे विकेट देकर चले गए।