फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुमराह की फिटनेस पर कोच का बड़ा बयान, टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर संशय बरकरार

Thu, 14 Jan 2021 01:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 14 Jan 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
AUS vs IND 4th test Indian Cricket Team playing XI not confirmed, team management monitoring players injury
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से ब्रिस्बेन में चौथे और अंतिम टेस्ट की शुरुआत हो जाएगी। 15-19 जनवरी तक होने वाले सीरीज के इस निर्णायक मुकाबले में दोनों ही टीमें अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। हालांकि दोनों ही टीमें अपने स्टार खिलाड़ियों की चोट और उनकी गैरमौजूदगी से परेशान हैं। 

AUS vs IND 4th test Indian Cricket Team playing XI not confirmed, team management monitoring players injury
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

ऑस्ट्रेलिया ने जहां एक बदलाव के साथ अपने अंतिम एकादश की घोषणा कर दी है वहीं भारतीय टीम अपने प्लेइंग इलेवन को लेकर अभी भी दुविधा में नजर आ रही है। इन्हीं सारी चिंताओं को दूर करने के प्रयास में टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर गुरुवार को मीडिया से रूबरू हुए। 

AUS vs IND 4th test Indian Cricket Team playing XI not confirmed, team management monitoring players injury
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

राठौर ने प्लेइंग इलेवन पर बात करते हुए कहा कि चोटों पर अभी भी नजर रखी जा रही है। इसलिए मैं आपको अधिक बताने की स्थिति में नहीं हूं। हम केवल कल सुबह ही अंतिम एकादश के बारे में बता पाएंगे।' उन्होंने कहा कि हम अपने खिलाड़ियों को पूरा समय देना चाहते हैं और वे लगातार मेडिकल टीम की देखरेख में हैं। हम मैच की सुबह ही इस पर फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS vs IND 4th test Indian Cricket Team playing XI not confirmed, team management monitoring players injury
जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter@ICC

राठौर से जब जसप्रीत बुमराह के खेलने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने इसके लिए कल का इंतजार करने के लिए कहा और बताया कि अभी सभी चीजों पर नजर रखी जा रही है। राठौर ने कहा कि अगर वह फिट होगा तो जरूर खेलेगा और अगर उसे कोई परेशानी होगी तो वह नहीं खेलेगा।

विज्ञापन
AUS vs IND 4th test Indian Cricket Team playing XI not confirmed, team management monitoring players injury
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर @BCCI

गौरतलब है कि भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी इस दौरे पर चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं। जबकि सिडनी टेस्ट के दौरान रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी के चोटिल होने और सीरीज से बाहर होने पर टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं। वहीं तीसरे टेस्ट में टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी असहज नजर आए थे। उनकी पेट की मांशपेशियों में दर्द की शिकायत थी। ऐसे में टीम प्रबंधन ने साफ कर दिया था कि बुमराह 50 प्रतिशत फिट होने पर ही मुकाबले में उतरेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed