फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs ENG:  England needs 178 runs to win in 2nd test ashes

Ashes: इंग्लैड को जीत के लिए चाहिए 178 रन, जो रूट पर रहेंगी निगाहें

Tue, 05 Dec 2017 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 05 Dec 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
AUS vs ENG:  England needs 178 runs to win in 2nd test ashes
जो रूट - फोटो : theaustralian.com

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने एक विशाल स्कोर रखा है। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 354 रनों का लक्ष्य रखा है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 176 रन है। जो रूट 67 और क्रिस वोक्स 5 रन पर नाबाद हैं। जीत के लिए इंग्लैड को 178 रन की दरकार है और इंग्लैड के पास 6 विकेट बचे हैं।

विज्ञापन


मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी सिर्फ 138 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 215 रनों की बढ़त मिली थी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी 442/8 पर घोषित कर दी थी । दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शानदार नहीं रही। दूसरी पारी में टीम की तरफ से सबसे ज्यादा उस्मान ख्वाजा और मिचेल स्टार्क ने 20-20 रन बनाए। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- एशेज: वनडे-T20 में हो जाएगी इस ब्रिटिश 'लड़ाकू' खिलाड़ी की वापसी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट झटके। क्रिस वोक्स ने 4 और क्रेग ओवर्टन ने 1 विकेट अपने नाम किए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 53 रन बनाए थे।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब

AUS vs ENG:  England needs 178 runs to win in 2nd test ashes
एशेज सीरीज - फोटो : file photo

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम का पहला विकेट सिर्फ 5 रन के कुल योग पर गिर गया। पहले विकेट के रूप में कैमरन बैंक्रॉफ्ट (4) रन पर आउट हुए। जबकि उस्मान ख्वाजा (20) रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और टीम ने 41 पर तीसरा, 50 पर चौथा विकेट खो दिया।

​इस दौरान टीम ने डेविड वॉर्नर (14) और स्टीवन स्मिथ (6) रन बनाकर आउट हुए। 50 रन पर 4 विकेट गिर जाने के बाद लायन और हैंड्सकॉम्ब ने दिन का खेल खत्म होने तक टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया। इससे पहले कंगारुओं ने पहली पारी में इंग्लैंड को सिर्फ 227 रनों पर समेट दिया और पहली पारी के आधार पर 215 रनों की बढ़त हासिल कर ली।

इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में कई बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन कोई भी खिलाड़ी उस शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सका। इंग्लैंड की तरफ से क्रेग ओवर्टन ने (41*), एलेस्टर कुक ने (37), क्रिस वोक्स ने (36) रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन लायन ने सबसे ज्यादा (4) विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed