फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ben stokes may set on england squad on ashes series

एशेज: वनडे-T20 में हो जाएगी इस ब्रिटिश 'लड़ाकू' खिलाड़ी की वापसी

Tue, 05 Dec 2017 11:57 AM IST
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम Updated Tue, 05 Dec 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
ben stokes may set on england squad on ashes series
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : File
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एशेज सीरीज की वनडे टीम और टी20 टीम में शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि वो खेलेंगे या नहीं इस बात का फैसला ब्रिस्टल प्रकरण पर अंतिम फैसला आने के बाद होगा। इस खबर के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सबसे बड़े सीरीज एशेज में बचे तीन टेस्ट में उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


क्या है ब्रिस्टल विवाद
दरअसल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए वनडे सीरीज से पहले 25 सितंबर को बेन स्टोक्स को एक क्लब के बाहर मारपीट के आरोप में समरसेट पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें जमानत पर छोड़ा गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस झगड़े में एक 27 साल के लड़के की आंख पर चोट आई है। हाल ही में समरसेट पुलिस का बयान आया था कि उसने इस केस की जांच पूरी कर ली है और कोर्ट में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः इस कंगारू ऑलराउंडर ने बेन स्टोक्स के खेलने पर दिया ये बड़ा बयान

इंग्लैंड बोर्ड ने लगा रखी है स्टोक्स के खेलने पर रोक
इस विवाद के बाद से ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने पर रोक लगा दी है और स्टोक्स बीते 69 दिन से एक भी मैच नहीं खेल पाएं हैं। हालांकि स्टोक्स इन दिनों न्यूजीलैंड में क्लब क्रिकेट खेल रहे हैं। स्टोक्स ने रविवार को कैंटरबरी की ओर से खेलती हुए मात्र 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 7 बॉलों का सामना किया और ओटागो के गेंदबाज अनारू किचन की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed