{"_id":"678275ffcb5a23b4880a712d","slug":"aus-vs-eng-alyssa-healy-ready-to-return-to-the-field-will-do-wicketkeeping-in-the-ashes-series-2025-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs ENG: मैदान पर वापसी के लिए तैयार एलिसा हीली, एशेज सीरीज में करेंगी विकेटकीपिंग, हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs ENG: मैदान पर वापसी के लिए तैयार एलिसा हीली, एशेज सीरीज में करेंगी विकेटकीपिंग, हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट
Sat, 11 Jan 2025 07:15 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:15 PM IST
सार
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज खेली जाएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट, तीन वनडे और इतने ही टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला वनडे मुकाबला 12 जनवरी को नॉर्थ सिडनी ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
एलिसा हीली
- फोटो : ICC
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली बहुत जल्द मैदान पर वापसी करेंगी। वह इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने जा रही एशेज सीरीज में खेलती नजर आएंगी। शनिवार को हीली ने फिटनेस संबंधी परीक्षण के बाद अपनी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि रविवार से सिडनी में खेली जाने वाली वनडे सीरीज में वह विकेटकीपिंग करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
रविवार को खेला जाएगा पहला वनडे
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज खेली जाएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट, तीन वनडे और इतने ही टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला वनडे मुकाबला 12 जनवरी को नॉर्थ सिडनी ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कप्तान एलिसा हीली विकेट के पीछे नजर आएंगी। वह पिछले कुछ समय से घुटने की समस्या के चलते टीम से बाहर थीं।

कप्तान का बयान
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने कहा- हां, वापसी करके अच्छा लग रहा है। शायद मैं झूठ बोल रही होती अगर मैं कहती कि इसमें कोई संदेह नहीं है, विशेष रूप से कुछ महीनों के बाद, लेकिन सब कुछ शायद उतनी ही अच्छी तरह से आगे बढ़ा है जितनी हमने आशा की थी। मैं सचमुच अच्छा महसूस कर रही हूं। मेरे दृष्टिकोण से, मैं हर मैच में विकेटकीपिंग करना पसंद करूंगाी, लेकिन हमें यह देखना होगा कि सीरीज के दौरान शरीर कैसे रिएक्ट करता है।

जॉर्जिया वॉल को स्टैंडबाय पर रखा गया
हीली की वापसी के बाद जॉर्जिया वॉल को स्टैंडबाय पर रखा गया है। वह विकेटकीपर बल्लेबाज की अनुपस्थिति में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में चुना गया था। डेब्यू सीरीज में उन्होंने 86.50 के औसत से 173 रन बनाए थे। अब वॉल के होने से ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की बात है। अगर किसी मौके पर हीली को आराम की आवश्यकता होती है तो वॉल उनकी जगह जिम्मेदारी संभाल सकती हैं।