फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS vs BAN Dream11 T20 World Cup Super 8 Australia vs Bangladesh Playing XI Captain Vice-Captain Players List

AUS vs BAN T20 Playing 11 : बांग्लादेश के खिलाफ उलटफेर से बचना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, करना होगा ऑलराउंड प्रदर्शन

Thu, 20 Jun 2024 06:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 20 Jun 2024 06:21 PM IST
सार

Australia vs Bangladesh T20 World Cup 2024 Playing 11 Prediction : ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप चरण में दमदार प्रदर्शन किया था, जबकि बांग्लादेश ने भी अपना प्रभाव छोड़ा था। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को बांग्लादेश को हल्के में लेने से बचना होगा।

विज्ञापन
AUS vs BAN Dream11 T20 World Cup Super 8 Australia vs Bangladesh Playing XI Captain Vice-Captain Players List
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश प्लेइंग 11 - फोटो : ICC

विस्तार

शानदार लय में दिख रही ऑस्ट्रेलिया का सामना शुक्रवार को टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के ग्रुप एक में बांग्लादेश से होगा। कागजों पर भले ही कंगारू टीम का पलड़ा भारी दिख रहा हो, लेकिन उसे बांग्लादेश के खिलाफ अपना ऑलराउंड खेल दिखाना होगा। ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप चरण में दमदार प्रदर्शन किया था, जबकि बांग्लादेश ने भी अपना प्रभाव छोड़ा था। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को बांग्लादेश को हल्के में लेने से बचना होगा। 
विज्ञापन

घरेलू जमीन पर ऑस्ट्रेलिया को हरा चुका है बांग्लादेश
बांग्लादेश ने 2021 में अपनी घरेलू धरती पर टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया था। यहां की परिस्थितियां भी काफी हद तक उपमहाद्वीप से मिलती हैं और ऐसे में किसी भी तरह की ढिलाई ऑस्ट्रेलिया को भारी पड़ सकती है। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस तरह की परिस्थितियों में लेग स्पिनर एडम जंपा और ग्लेन मैक्सवेल तथा कामचलाऊ स्पिनर ट्रेविस हेड की भूमिका अहम होगी। यहां की पिच धीमी हैं और ऑस्ट्रेलिया बाएं हाथ के स्पिनर एस्टन एगर को भी प्लेइंग-11 में बनाए रख सकता है। वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज भी साबित हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी में मजबूत है ऑस्ट्रेलिया
परिस्थितियां कैसी भी हों ऑस्ट्रेलिया का मजबूत पक्ष उसका तेज गेंदबाजी आक्रमण है जिसमें पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड शामिल हैं। इन तीनों तेज गेंदबाजों ने अभी तक बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है। स्कॉटलैंड के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेलने वाले कमिंस और हेजलवुड इस मैच में वापसी करने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह अच्छी खबर है कि कप्तान मिचेल मार्श ने खुद को सुपर आठ चरण में गेंदबाजी करने के लिए फिट घोषित कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी ही नहीं बल्लेबाजी भी काफी मजबूत है। हेड, डेविड वार्नर, मार्श, मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और टिम डेविड जैसे बल्लेबाज किसी भी तरह के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने का माद्दा रखते हैं। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को परेशान कर सकते हैं बांग्लादेश के गेंदबाज
बांग्लादेश के पास भी मुस्तफिजुर रहमान, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह और तस्कीन अहमद जैसे टी20 के माहिर गेंदबाज हैं जो ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं। बांग्लादेश की सबसे बड़ी चिंता हालांकि उसके बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन है। उसके बल्लेबाज अनुभव के मामले में किसी भी अन्य टीम से कम नहीं हैं । लेकिन इस टूर्नामेंट में अभी तक वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इसलिए अगर बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती देनी है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

ऑस्ट्रेलियाः ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा, जोश हेजलवुड

बांग्लादेशः तंजिद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), शाकिब अल हसन, तौहीद ह्रदोय, महमूदुल्लाह, जाकिर अली, तंजिम हसन साकिब, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed