फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUS v IND Uncertainty over the New Year Test being held at the Sydney but melbourne ready to host 3rd test with increased spectator

AUSvIND: मिल गए संकेत, कोरोना की वजह से टेस्ट सीरीज में हो सकता है बड़ा बदलाव

Sat, 26 Dec 2020 12:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Dec 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
AUS v IND Uncertainty over the New Year Test being held at the Sydney but melbourne ready to host 3rd test with increased spectator
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : ट्विटर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला इस वक्त मेलबर्न में खेला जा रहा है। जबकि तीसरा टेस्ट मैच सिडनी के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान में खेला जाना है। लेकिन सिडनी के तटों पर बढ़ते कोरोना के मामले की वजह से यहां के मैच को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन


उधर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के अध्यक्ष स्टुअर्ट फॉक्स ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच अगर कोरोना महामारी के कारण सिडनी की बजाय मेलबर्न में होता है तो एमसीजी अधिक संख्या में दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दे सकता है। 
विज्ञापन


नए साल का पारंपरिक टेस्ट सात जनवरी से सिडनी में खेला जाना है लेकिन चौथे टेस्ट के मेजबान क्वींसलैंड के कड़े पृथकवास नियमों के कारण इसे अन्यत्र स्थानांतरित करने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सिडनी के उत्तरी तटों पर कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद वहां तीसरे टेस्ट का आयोजन अनिश्चित हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे टेस्ट की मेजबानी कर रहे एमसीजी पर इस समय 30000 दर्शकों को ही प्रवेश की अनुमति है। भारत को चौथा और आखिरी टेस्ट 15 जनवरी से खेलना है। मौजूदा स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत सिडनी से आने पर खिलाड़ियों को पृथकवास में रहना होगा। 

फॉक्स ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा, ‘दर्शकों की संख्या बढाने से मुझे खुशी होगी लेकिन हमें वही करना है जो लोगों के लिए सही हो। अगर एमसीजी तीसरे टेस्ट की मेजबानी करता है तो मैं सरकार को फिर से नयी योजना दे सकता हूं। उस पर सरकार फैसला लेगी।’ 

उन्होंने यह भी कहा कि एमसीजी मेजबानी के लिए तैयार है लेकिन वे चाहते हैं कि यह टेस्ट सिडनी में ही हो। उन्होंने कहा, ‘हम मेजबानी कर सकते हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि यह टेस्ट सिडनी में ही हो। यह बहुत खास टेस्ट है और पारंपरिक तौर पर वहीं होता है।’ 


विक्टोरिया के खेलमंत्री मार्टिन पाकुला ने कहा कि उनकी सरकार और स्वास्थ्य अधिकारी बॉक्सिंग डे टेस्ट में दर्शकों की संख्या को लेकर एहतियात बरत रहे हैं। उन्होंने 5000 अतिरिक्त दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी है। उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया संभाल सकता है तो इससे ज्यादा दर्शकों को स्टेडियम में देखना चाहेगा। तीसरे टेस्ट के बारे में फैसला आने पर ही इस पर सोचा जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed