{"_id":"689c52a91845d70bee0d6e53","slug":"aus-a-w-vs-ind-a-w-india-defeated-australia-by-three-wickets-radha-yastika-shines-2025-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS-A-W vs IND-A-W: ऑलराउंड प्रदर्शन से जीता भारत; ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराया; राधा-यास्तिका चमकीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS-A-W vs IND-A-W: ऑलराउंड प्रदर्शन से जीता भारत; ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराया; राधा-यास्तिका चमकीं
Wed, 13 Aug 2025 02:24 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:24 PM IST
सार
बाएं हाथ की स्पिनर राधा ने 45 रन देकर तीन विकेट लिए, जिससे भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को 47.5 ओवर में 214 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम ने इसके बाद भाटिया (70 गेंदों पर 59 रन) की अगुवाई में बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन से 42 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : BCCIWomen-x
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यास्तिका भाटिया के अर्धशतक और कप्तान राधा यादव की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ए ने बुधवार को पहले महिला वनडे मैच में आस्ट्रेलियाई टीम को 48 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत से भारत अब तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। बाएं हाथ की स्पिनर राधा ने 45 रन देकर तीन विकेट लिए, जिससे भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को 47.5 ओवर में 214 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम ने इसके बाद भाटिया (70 गेंदों पर 59 रन) की अगुवाई में बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन से 42 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
यास्तिका भाटिया की अर्धशतकीय पारी
भाटिया ने शेफाली वर्मा (31 गेंदों पर 36 रन) के साथ अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए केवल 10.4 ओवर में 77 रन जोड़े। शेफाली के सियाना जिंजर की गेंद पर आउट होने के बाद भाटिया ने धारा गुज्जर (53 गेंदों पर 31 रन) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े जिससे भारत ने 23.3 ओवर में एक विकेट पर 140 रन बना लिए। लेकिन गुज्जर और भाटिया जल्दी-जल्दी आउट हो गई, जिससे भारत ए का स्कोर तीन विकेट पर 157 रन हो गया। ऑफ स्पिनर एला हेवर्ड (46 रन पर दो विकेट) ने फिर 30वें और 32वें ओवर में तेजल हसब्निस और तनुश्री सरकार को आउट कर दिया, जिससे मेहमान टीम का स्कोर पांच विकेट पर 166 रन हो गया। राघवी बिष्ट (34 गेंदों पर नाबाद 25 रन) ने ऐसे समय में जिम्मेदारी संभाली और टीम को लक्ष्य तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले अनिका लियरयोड (90 गेंदों पर नाबाद 92 रन) और रशेल ट्रेनमैन (62 गेंदों पर 51 रन) की ठोस पारियों के बावजूद ऑस्ट्रेलिया बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा।