फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup Women 2024 Schedule Venue Time Table India Team Matches Live Streaming Online Match

Asia Cup 2024 : टूर्नामेंट में अपना वर्चस्व कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानें कहां देख सकेंगे मुकाबले

Wed, 17 Jul 2024 12:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 17 Jul 2024 12:20 PM IST
सार

Women Asia Cup 2024 Schedule, Live Streaming : इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। पिछली बार के विपरीत इस साल आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। 

विज्ञापन
Asia Cup Women 2024 Schedule Venue Time Table India Team Matches Live Streaming Online Match
महिला एशिया कप 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय महिला टीम 19 जुलाई से होने वाले एशिया कप के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और उसने सात बार इसका खिताब अपने नाम किया है। गत चैंपियन भारतीय टीम यहां अपना वर्चस्व कायम रखने उतरेगी और उसका पहला ही मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दांबुला में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। पिछली बार के विपरीत इस साल आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत, पाकिस्तान, यूएई और नेपाल को ग्रुप ए में जगह मिली है, जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और मलेशिया ग्रुप बी में हैं। 
विज्ञापन

प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी जो 26 जुलाई को खेले जाएंगे। फाइनल 28 जुलाई को होगा। टूर्नामेंट में एक बार फिर मैच अधिकारी की भूमिका में सभी महिला अधिकारी होंगी। भारत सात खिताब के साथ एशिया कप की सबसे सफल टीम है। यह टूर्नामेंट 2012 से टी20 प्रारूप में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बाद भारत 21 जुलाई को यूएई और 23 जुलाई को नेपाल से भिड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम 
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को श्रीलंका पहुंच गई है। बांग्लादेश में अक्टूबर में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यह टूर्नामेंट महत्वपूर्ण है। श्रीलंका क्रिकेट ने इस टूर्नामेंट के लिए दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश निःशुल्क रखा है। सभी मैच रनगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे।
 
विज्ञापन

एशिया कप 2024 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और सजना सजीवन।

रिजर्व: श्वेता सहरावत, साइका इशाक, तनुजा कंवर और मेघना सिंह।

महिला एशिया कप का कार्यक्रम इस प्रकार है...
तिथि मैच
19 जुलाई                               यूएई बनाम नेपाल                     
19 जुलाई भारत बनाम पाकिस्तान
20 जुलाई मलेशिया बनाम थाईलैंड
20 जुलाई श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
21 जुलाई भारत बनाम यूएई
21 जुलाई पाकिस्तान बनाम नेपाल
22 जुलाई श्रीलंका बनाम मलेशिया
22 जुलाई बांग्लादेश बनाम थाईलैंड
23 जुलाई पाकिस्तान बनाम यूएई
23 जुलाई भारत बनाम नेपाल
24 जुलाई बांग्लादेश बनाम मलेशिया
24 जुलाई श्रीलंका बनाम थाईलैंड
26 जुलाई सेमीफाइनल 1 और 2
28 जुलाई फाइनल

आइए जानते हैं महिला एशिया कप के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारियां...

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास महिला एशिया कप के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। 

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की भारत में लाइव-स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed