फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025: Wasim Jaffer said Suryakumar Yadav not scoring runs while leading India is a concern

Asia Cup 2025: 'रन बनाना जरूरी', सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी पर वसीम जाफर ने जताई चिंता; कही यह बात

Mon, 08 Sep 2025 09:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 08 Sep 2025 09:15 PM IST
सार

सूर्यकुमार ने कप्तानी करते हुए अब तक 14 पारियों में केवल 258 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 18.42 रहा है और सिर्फ दो अर्धशतक ही उनके नाम हैं। जाफर का कहना है कि उनके शॉट का चुनाव ठीक नहीं रहा, हालांकि आईपीएल में उन्होंने अपने खेल में सुधार दिखाया है।

विज्ञापन
Asia Cup 2025: Wasim Jaffer said Suryakumar Yadav not scoring runs while leading India is a concern
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI X

विस्तार

भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर का मानना है कि टी20 टीम की कप्तानी संभालने के बाद सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी में गिरावट चिंता का विषय है। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद सूर्यकुमार को भारत का टी20 कप्तान बनाया गया था, बतौर कप्तान उनका रिकॉर्ड भी सराहनीय रहा है। लेकिन बल्ले से उनके आंकड़े उतने प्रभावी नहीं रहे।
विज्ञापन

सूर्यकुमार का बतौर कप्तान प्रदर्शन
सूर्यकुमार ने कप्तानी करते हुए अब तक 14 पारियों में केवल 258 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 18.42 रहा है और सिर्फ दो अर्धशतक ही उनके नाम हैं। जाफर का कहना है कि उनके शॉट का चुनाव ठीक नहीं रहा, हालांकि आईपीएल में उन्होंने अपने खेल में सुधार दिखाया है।

जाफर ने कहा, 'कप्तानी के दौरान उनके आंकड़े गिरना चिंता की बात है। उन्होंने हाल के मैचों में ज़्यादातर लेग साइड पर स्कोर करने की कोशिश की, जिससे रन नहीं बन पाए। लेकिन आईपीएल में उन्होंने ऑफ साइड पर भी शॉट्स लगाए और पूरे ग्राउंड में रन बनाए। जब सूर्य हर दिशा में खेलते हैं तो गेंदबाज़ों के पास कोई जवाब नहीं होता। उम्मीद है, वही लय आगे भी देखने को मिलेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल को उपकप्तान बनाए जाने से सूर्या की कप्तानी पर नहीं कोई खतरा
जाफर ने यह भी साफ किया कि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाए जाने से सूर्यकुमार की कप्तानी पर कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि हर सीरीज में उपकप्तान तय होता है और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी होने से टीम को मुश्किल हालात में मदद ही मिलेगी। आगामी एशिया कप 2025 सूर्यकुमार के लिए एक बड़ी परीक्षा होगी। 10 सितंबर को दुबई में भारत का पहला मुकाबला यूएई से होगा। इस टूर्नामेंट में न सिर्फ उनकी कप्तानी बल्कि बल्लेबाजी भी कसौटी पर होगी। साथ ही, शुभमन गिल और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को संतुलित रूप से टीम में फिट करना भी उनके लिए चुनौती साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed