फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025 Pakistans pretense of withdrawing from UAE match failed ICC rejects demand for Pycroft removal

पाकिस्तान की फिर हुई किरकिरी: UAE मैच से हटने का ढोंग नहीं आया काम; ICC ने ठुकराई पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग

Wed, 17 Sep 2025 08:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 17 Sep 2025 08:00 PM IST
सार

आईसीसी से मुंह की खाने के बाद पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को समझ आ गया कि उनकी अब एक नहीं चलने वाली है। ऐसे में उन्होंने ट्वीट कर टीम को होटल से रवाना होने का निर्देश दिया। अब यह मैच निर्धारित समय से एक घंटे देरी से शुरू होगा। यानी पाकिस्तान और यूएई के बीच मुकाबला रात नौ बजे शुरू होगा।

विज्ञापन
Asia Cup 2025 Pakistans pretense of withdrawing from UAE match failed ICC rejects demand for Pycroft removal
मोहसिन नकवी और एंडी पॉयक्रॉफ्ट - फोटो : ANI

विस्तार

लौट के बुद्धु घर को आए...ये कहावत पाकिस्तान पर कहीं न कहीं फिट बैठती है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले से पहले पाकिस्तान की टीम ने भरपूर ड्रामा किया और मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट मुकाबले से हटाने की मांग पर अड़ा रहा, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के आगे उसकी एक नहीं चली और खेल की वैश्विक संस्था के आगे उसे झुकना पड़ा। अब टीम जल्द ही स्टेडियम पहुंचेगी और मुकाबला खेलेगी।
विज्ञापन

Asia Cup 2025 Pakistans pretense of withdrawing from UAE match failed ICC rejects demand for Pycroft removal
मोहसिन नकवी और पायक्रॉफ्ट - फोटो : ANI/Twitter
आईसीसी ने खारिज की मांग
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने के लिए आईसीसी को दूसरा मेल किया था, जिसे भी खारिज कर दिया गया है। पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के एक सूत्र ने कहा कि खिलाड़ियों को 'अपने कमरों में रहने और आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा करने के लिए कहा गया है।' शाम 7:30 बजे इस मैच का टॉस निर्धारित था, लेकिन पाकिस्तान की टीम होटल से रवाना नहीं हुई जिसकी वजह से टॉस में देरी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Asia Cup 2025 Pakistans pretense of withdrawing from UAE match failed ICC rejects demand for Pycroft removal
मोहसिन नकवी - फोटो : @MohsinnaqviC42
नकवी के बदले सुर
आईसीसी से मुंह की खाने के बाद पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को समझ आ गया कि उनकी अब एक नहीं चलने वाली है। ऐसे में उन्होंने ट्वीट कर टीम को होटल से रवाना होने का निर्देश दिया। अब यह मैच निर्धारित समय से एक घंटे देरी से शुरू होगा। यानी पाकिस्तान और यूएई के बीच मुकाबला रात नौ बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

Asia Cup 2025 Pakistans pretense of withdrawing from UAE match failed ICC rejects demand for Pycroft removal
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में खिलाड़ियों ने मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया। इसके विरोध में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में शामिल नहीं हुए। पीसीबी ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए पायक्रॉफ्ट को जिम्मेदार ठहराया। बोर्ड का आरोप है कि पायक्रॉफ्ट ने सलमान को सूर्यकुमार से हाथ मिलाने से रोका और दोनों कप्तानों के बीच टीम शीट के आदान-प्रदान की सामान्य प्रक्रिया को भी रोक दिया।

Asia Cup 2025 Pakistans pretense of withdrawing from UAE match failed ICC rejects demand for Pycroft removal
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
भारतीय पक्ष की सफाई
सूर्यकुमार यादव ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता और भारतीय सेना द्वारा की गई 'ऑपरेशन सिंदूर' के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हाथ नहीं मिलाया गया।

पाकिस्तान का आरोप
पाकिस्तान ने भारतीय खिलाड़ियों की इस कार्रवाई को 'खेल भावना के विपरीत' करार दिया और पायक्रॉफ्ट पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। पीसीबी ने इस आरोप के साथ एशिया कप से हटने की धमकी भी दी थी और आईसीसी को औपचारिक रूप से पत्र भेजकर पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया।

अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है, तो उसे लगभग 140 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है। साथ ही, यह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की छवि के लिए भी नुकसानदायक होता, खासकर जब एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के मौजूदा अध्यक्ष खुद पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी हैं।

Asia Cup 2025 Pakistans pretense of withdrawing from UAE match failed ICC rejects demand for Pycroft removal
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
पीसीबी ने पहले पत्र में क्या कहा था?
पीसीबी ने आईसीसी को भेजे अपने पहले पत्र में लिखा था, 'मैच रेफरी अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे। कप्तानों और दोनों टीमों के बीच सम्मान सुनिश्चित करना और सकारात्मक माहौल बनाना उनका कर्तव्य था, लेकिन उनकी गतिविधियां इसके विपरीत रहीं। यह आचरण आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद दो का उल्लंघन है, जो मैच ऑफिशियल के आचरण को खेल की भावना के अनुरूप रखने की बात करता है। इस मामले की गंभीरता, राजनीतिक पृष्ठभूमि और इसके दूरगामी प्रभावों को देखते हुए, इस आचरण ने खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।'

Asia Cup 2025 Pakistans pretense of withdrawing from UAE match failed ICC rejects demand for Pycroft removal
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
आईसीसी के नियम क्या कहते हैं?
आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.1.1 के अनुसार, 'खेल की भावना को क्रिकेट के कानूनों की प्रस्तावना के माध्यम से परिभाषित किया जा सकता है, जिसमें अंपायरों की भूमिका और पारंपरिक मूल्यों के प्रति सम्मान शामिल होता है।' हालांकि, विरोधी टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाना केवल एक परंपरा है, इसे क्रिकेट के किसी नियम में अनिवार्य नहीं किया गया है।

आईसीसी ने पीसीबी की मांग ठुकरा दी थी और पायक्रॉफ्ट को एशिया कप में बरकरार रखने की बात कही थी। पीसीबी को आईसीसी से जो अस्वीकृति पत्र मिला, उस पर आईसीसी के महाप्रबंधक वसीम खान के हस्ताक्षर थे, जो पहले खुद पीसीबी के सीईओ रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed