फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025: Pakistan Media, Ex-Stars Slam Team After India’s Trophy-Less Title Win

Asia Cup: भारत से हार पर पाकिस्तान मीडिया और दिग्गजों का गुस्सा फूटा, टीम पर बरसे अफरीदी-अख्तर और रमीज राजा

Mon, 29 Sep 2025 02:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Sep 2025 02:56 PM IST
सार

भारतीय टीम ने ट्रॉफी के बिना ही जश्न मनाया और मैदान पर भारतीय फैन्स 'भारत माता की जय' के नारे लगाते रहे। अब इस पर पाकिस्तानी मीडिया और उनके पूर्व क्रिकेटरों की प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन
Asia Cup 2025: Pakistan Media, Ex-Stars Slam Team After India’s Trophy-Less Title Win
अफरीदी और अख्तर - फोटो : ANI/Twitter

विस्तार

एशिया कप 2025 का फाइनल क्रिकेट से ज्यादा विवादों के लिए सुर्खियों में रहा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर इस एशिया कप में उन पर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और खिताब पर कब्जा किया। तिलक वर्मा के नाबाद अर्धशतक ने मैच को भारत के पक्ष में मोड़ दिया। हालांकि, मैच के बाद ट्रॉफी विवाद ने माहौल बिगाड़ दिया।
विज्ञापन


बीसीसीआई पहले ही साफ कर चुका था कि भारतीय खिलाड़ी मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे। नकवी ने समझौता करने के बजाय ट्रॉफी और मेडल अपने होटल ले जाने का फैसला किया। भारतीय टीम ने ट्रॉफी के बिना ही जश्न मनाया और मैदान पर भारतीय फैन्स 'भारत माता की जय' के नारे लगाते रहे। अब इस पर पाकिस्तानी मीडिया और उनके पूर्व क्रिकेटरों की प्रतिक्रिया सामने आई है।
विज्ञापन

पाकिस्तानी मीडिया का रिएक्शन
पाकिस्तानी मीडिया ने अपनी टीम की हार से ज्यादा विवाद को तूल दिया और खुद की गलती मानने की बजाय भारत पर राजनीति को खेल में लाने का आरोप लगाया। डॉन ने लिखा, 'क्रिकेट में फिर राजनीति घुसी, भारत ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर विवाद खड़ा किया।' जियो न्यूज ने इसे 'भारत का नया ड्रामा' बताया। द न्यूज इंटरनेशनल ने लिखा, 'विवादों से घिरे फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया।' जियो टीवी ने लिखा, 'भारत ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर नया विवाद खड़ा किया।'

पूर्व खिलाड़ियों का गुस्सा और आलोचना
भारत के हाथों लगातार तीसरी हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज भी अपनी टीम पर भड़क उठे। शाहिद अफरीदी ने कहा, 'निराशा तो है, लेकिन मैं अपनी टीम की स्थिति जानता था और भारत की टीम की स्थिति भी।' रमीज राजा ने खिलाड़ियों से आत्ममंथन की सलाह दी, 'यह वो समय है जब आपको खुद से सवाल करना चाहिए कि कहां गलती हो रही है। गलतियां बार-बार हो रही हैं और उन्हें ठीक करने की जरूरत है।'

शोएब अख्तर ने टीम की मानसिकता पर सवाल उठाए, 'पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर बहुत कमजोर है। अगर ओपनर्स फेल हो जाएं तो पूरा मिडिल ऑर्डर ढह जाता है। यह टीम घबराहट में हाथ-पैर मारने लगती है। लगता है इन्हें मानसिक समस्या है।' बासित अली ने तो खिलाड़ियों को प्रोफेशनलिज्म पर घेरा और कहा, 'क्या ये खिलाड़ी प्रोफेशनल नहीं हैं? क्या ये पैसे नहीं कमाते? फिर क्यों मैदान पर अपना काम नहीं करते?'
विज्ञापन

पाकिस्तानी टीम के लिए बड़ा सबक
फाइनल के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों और बोर्ड के खिलाफ जमकर आलोचना हो रही है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर पाकिस्तान को बड़े टूर्नामेंट जीतने हैं तो टीम की मानसिकता, चयन और कोचिंग स्टाफ में बदलाव करने होंगे। मैदान पर हार और मैदान के बाहर विवादों ने पाकिस्तान क्रिकेट को और मुश्किल में डाल दिया है। भारत भले ही ट्रॉफी के बिना लौटा हो, लेकिन उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि एशिया कप में उसका दबदबा कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed