{"_id":"68b48950a9b084b27c07bffb","slug":"asia-cup-2025-indian-players-tested-before-asia-cup-passed-fitness-test-will-start-from-september-9-2025-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup 2025: एशिया कप से पहले भारतीय खिलाड़ियों का परीक्षण, फिटनेस टेस्ट पास किया; नौ सितंबर से होगा आगाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup 2025: एशिया कप से पहले भारतीय खिलाड़ियों का परीक्षण, फिटनेस टेस्ट पास किया; नौ सितंबर से होगा आगाज
Sun, 31 Aug 2025 11:11 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:11 PM IST
सार
गिल के लिए फिटनेस परीक्षण अनिवार्य हो गया था क्योंकि उन्हें बुखार के कारण दलीप ट्रॉफी से हटना पड़ा था जहां उन्हें उत्तर क्षेत्र का कप्तान बनाया गया था और वे पिछले कुछ दिनों से अपने गृहनगर में आराम कर रहे थे। समाचार एजेंसी पीटीआई को पता चला है कि जिन अन्य खिलाड़ियों ने बिना किसी समस्या के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में परीक्षण पास किया उनमें मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह-सितांशु कोटक-गौतम गंभीर-टी दिलीप
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा सहित भारतीय क्रिकेटरों ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित सत्र पूर्व फिटनेस परीक्षण पास कर लिया। गिल और उनके साथी जसप्रीत बुमराह तथा जितेश शर्मा भी फिटनेस मानकों पर खरे उतरे हैं। पंजाब के इस 25 वर्षीय बल्लेबाज को इस टी20 टूर्नामेंट के लिए भारत का उप कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम नौ सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए जल्द ही दुबई रवाना होगी।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों ने पास किया फिटनेस टेस्ट
गिल के लिए फिटनेस परीक्षण अनिवार्य हो गया था क्योंकि उन्हें बुखार के कारण दलीप ट्रॉफी से हटना पड़ा था जहां उन्हें उत्तर क्षेत्र का कप्तान बनाया गया था और वे पिछले कुछ दिनों से अपने गृहनगर में आराम कर रहे थे। समाचार एजेंसी पीटीआई को पता चला है कि जिन अन्य खिलाड़ियों ने बिना किसी समस्या के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में परीक्षण पास किया उनमें मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं।
अब मानक यो-यो परीक्षण के अलावा फिटनेस परीक्षण के दौरान हड्डियों के घनत्व की जांच के लिए एक सरलीकृत विधि डीएक्सए स्कैन भी किया गया। जायसवाल और वाशिंगटन दोनों महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए स्टैंडबाई सूची में हैं जबकि शार्दुल चार सितंबर से मध्य क्षेत्र के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में पश्चिम क्षेत्र की कप्तानी करने के लिए शहर में ही रहेंगे।

रोहित के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण के लिए बंगलूरू में रहने की संभावना
टेस्ट और टी20 प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद रोहित के पास तत्काल कोई कार्यभार नहीं है लेकिन यह सीनियर बल्लेबाज नवंबर में वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जा सकता है और उससे पहले वह 30 सितंबर, तीन और पांच अक्तूबर को कानपुर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए के लिए तीन वनडे मैच भी खेल सकते हैं। इसकी पुष्टि अभी बाकी है लेकिन रोहित के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण के लिए कुछ और दिन शहर में ही रहने की संभावना है।
एशिया कप टीम के अन्य सदस्य जैसे अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और रियान पराग (स्टैंडबाय) अपनी-अपनी क्षेत्रीय टीमों के लिए दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में खेल चुके हैं और अब उनके लिए अलग से फिटनेस टेस्ट नहीं होगा। स्टैंडबाई खिलाड़ियों में शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल कमर में दर्द के कारण दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए थे और मध्य क्षेत्र का यह कप्तान अब भी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।

ROHIT SHARMA BACK IN MUMBAI. pic.twitter.com/lFGoHlqhOr
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 31, 2025