फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2025: 5 Records of Team India That Seems hard to break

Asia Cup: एशिया कप में टीम इंडिया के पांच ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी भी टीम के लिए बेहद मुश्किल

Fri, 05 Sep 2025 03:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 05 Sep 2025 03:40 PM IST
सार

एशिया कप टी20 का यह तीसरा संस्करण है। जो पांच रिकॉर्ड्स हम आपको बता रहे हैं, वह बताते हैं कि एशिया कप और भारतीय टीम का रिश्ता बेहद खास है। आने वाले वर्षों में नई टीमें और खिलाड़ी जरूर चमकेंगे, लेकिन भारत के इन रिकॉर्ड्स को तोड़ना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
Asia Cup 2025: 5 Records of Team India That Seems hard to break
भारतीय टीम - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया कप को शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। 1984 में शुरू हुआ यह टूर्नामेंट इस साल टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। भारत अब तक आठ बार चैंपियन बन चुका है है और कुल 11 बार फाइनल का हिस्सा बना है। टीम इंडिया इस बार अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा। वहीं, 14 सितंबर को भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। 
विज्ञापन


एशिया कप टी20 का यह तीसरा संस्करण है। इससे पहले यह टूर्नामेंट 2016 और 2022 में खेला गया था। 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी, जबकि 2022 में श्रीलंका ने खिताब पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन

1. रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत
भारत के नाम एशिया कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी दर्ज है। साल 2008 में टीम इंडिया ने हॉन्ग कॉन्ग को 256 रनों से हराया था, जो अब तक का सबसे बड़ा अंतर है। यह रिकॉर्ड पिछले 17 वर्षों से भारतीय टीम के पास है और अभी तक कोई भी टीम इसे तोड़ने के करीब नहीं पहुंच सकी है।

2. लगातार तीन बार एशिया कप जीतने का कारनामा
एशिया कप में लगातार जीत दर्ज करने का भी सबसे खास रिकॉर्ड भारत के नाम है। भारतीय टीम ने 1988, 1990/91 और 1995 में लगातार तीन बार खिताब जीतकर इतिहास रचा। श्रीलंका ने दो बार बैक-टू-बैक (2004 और 2008) यह खिताब जीता था, लेकिन तीन बार की हैट्रिक का कमाल वह नहीं कर सका।
विज्ञापन

3. सबसे कम गेंदों में फाइनल जीतने का रिकॉर्ड
एशिया कप 2023 का फाइनल क्रिकेट इतिहास का सबसे यादगार मुकाबला बन गया। श्रीलंका की टीम मात्र 50 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने यह लक्ष्य सिर्फ 37 गेंदों में बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया। यह रिकॉर्ड फाइनल मैच में सबसे कम गेंदों में जीत दर्ज करने का है और इसे किसी भी टीम के लिए पार करना बेहद मुश्किल होगा।

4. रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा छक्के
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप में छक्कों के मामले में सबसे आगे हैं। उन्होंने वनडे प्रारूप के एशिया कप में कुल 28 छक्के लगाए हैं। यह आंकड़ा बाकी एशियाई बल्लेबाजों से बहुत आगे है। खास बात यह है कि फिलहाल कोई भी सक्रिय बल्लेबाज एशिया कप में 10 छक्कों तक भी नहीं पहुंच पाया है।

5. सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने के मामले में टीम इंडिया सबसे आगे है और उसके बाद श्रीलंका छह खिताब के साथ दूसरे स्थान पर है। मौजूदा समय में भारतीय टीम की ताकत और निरंतरता को देखते हुए यह रिकॉर्ड तोड़ पाना लगभग असंभव लगता है।

भारत सात में से छह टीमों के खिलाफ खेल चुका
मौजूदा संस्करण की सात टीमों में से छह टीमों के खिलाफ भारत 2016 और 2022 में  खेल चुका है। इनमें बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, हॉन्गकॉन्ग, श्रीलंका और यूएई शामिल हैं। ओमान के खिलाफ भारत इस साल पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलेगा। बाकी की छह टीमों के खिलाफ भारत ने कुल 10 मैच खेले हैं। इसमें से भारत ने आठ मैच जीते हैं और दो में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। भारत जिन दो टीमों के खिलाफ हारा है, उनमें पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। इन दोनों टीमों के खिलाफ भारत को 2022 में एक-एक बार हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने भारत को सुपर-फोर मैच में पांच विकेट से और श्रीलंका ने सुपर-फोर राउंड में ही छह विकेट से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed