फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2023 Ravindra Jadeja joins Kapil Dev special club completes 200 wickets in ODI India vs Bangladesh

Asia Cup: कपिल देव के खास क्लब में शामिल हुए रवींद्र जडेजा, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हासिल की यह उपलब्धि

Fri, 15 Sep 2023 08:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 15 Sep 2023 08:26 PM IST
सार

जडेजा से पहले भारत के चार तेज गेंदबाज और दो स्पिनर 200 विकेट का आंकड़ा छू चुके हैं। इनमें पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले, पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर, जहीर खान, पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व कप्तान कपिल देव शामिल हैं।

विज्ञापन
Asia Cup 2023 Ravindra Jadeja joins Kapil Dev special club completes 200 wickets in ODI India vs Bangladesh
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप के आखिरी सुपर-4 मैच में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने हुईं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन बनाए। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी एक सफलता मिली। जडेजा ने शमीम हुसैन को आउट कर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली।
विज्ञापन


जडेजा के वनडे में 200 विकेट पूरे हो गए। वह वनडे में 200 विकेट पूरे करने वाले सातवें भारतीय गेंदबाज बन गए। जडेजा ने 182वें वनडे में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपने करियर में सात बार मैच में चार और एक बार पांच विकेट लिया है। जडेजा से पहले भारत के चार तेज गेंदबाज और दो स्पिनर 200 विकेट का आंकड़ा छू चुके हैं। इनमें पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले, पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर, जहीर खान, पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और पूर्व कप्तान कपिल देव शामिल हैं।
विज्ञापन

Asia Cup 2023 Ravindra Jadeja joins Kapil Dev special club completes 200 wickets in ODI India vs Bangladesh
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा 200 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले भारतीय स्पिनर
जडेजा भारत के लिए वनडे में 200 विकेट लेने वाले दूसरे ऑलराउंडर बन गए। कपिल देव ऐसा करने वाले पहले ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 225 मैच में 253 विकेट लिए। वह 1983 में विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान थे। जडेजा की बात करें तो वह 200 विकेट लेने वाले तीसरे स्पिनर हैं। अनिल कुंबले और हरभजन सिंह उनसे आगे हैं। खास बात यह है कि जडेजा बाएं हाथ के ऐसे पहले स्पिनर हैं जिन्होंने भारत के लिए 200 वनडे विकेट लिए हैं।

Asia Cup 2023 Ravindra Jadeja joins Kapil Dev special club completes 200 wickets in ODI India vs Bangladesh
कपिल देव - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
खिलाड़ी मैच विकेट
अनिल कुंबले 269 334
जवागल श्रीनाथ  229 315
अजीत अगरकर 191 288
जहीर खान 194 269
हरभजन सिंह 234 265
कपिल देव 225 253
रवींद्र जडेजा 182 200
विज्ञापन

Asia Cup 2023 Ravindra Jadeja joins Kapil Dev special club completes 200 wickets in ODI India vs Bangladesh
भारत ने बांग्लादेश को शुरुआती झटके दिए हैं - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप के फाइनल में भारत
भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है। उसने सुपर-4 में पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया था। उससे पहले ग्रुप दौर में पाकिस्तान से मैच रद्द हुआ था और नेपाल के खिलाफ टीम इंडिया डकवर्थ लुईस नियम से जीती थी। भारतीय टीम 10वीं बार फाइनल खेलेगी। उसका मुकाबला श्रीलंका से होगा। लंकाई टीम का यह 12वां फाइनल होगा। भारत के नाम सबसे ज्यादा सात खिताब हैं। वहीं, श्रीलंका छह बार चैंपियन बनी है। भारतीय टीम अब तक तीन बार ही एशिया कप के फाइनल में हारी है और तीनों बार श्रीलंका ने परास्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed