फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Cup 2023 It is not easy to keep Mohammed Shami out Indian bowling coach Paras Mhambrey statement

Asia Cup: 'मोहम्मद शमी को बाहर रखना आसान नहीं', गेंदबाजी कोच का बयान; बांग्लादेश के खिलाफ मिल सकता है मौका

Thu, 14 Sep 2023 04:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 14 Sep 2023 04:04 PM IST
सार

भारत की पहली पसंद का तेज आक्रमण अब बुमराह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या के आसपास केंद्रित है, जिससे प्रबंधन को मोहम्मद शमी को बाहर करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। भारतीय टीम एशिया कप के सुपर-4 में अपना तीसरा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।

विज्ञापन
Asia Cup 2023 It is not easy to keep Mohammed Shami out Indian bowling coach Paras Mhambrey statement
रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एशिया कप में खेलने के ज्यादा अवसर नहीं मिले हैं। वह टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में सिर्फ एक मैच नेपाल के खिलाफ खेले थे। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में उन्हें प्लेइंग-11 में रखा गया था। शमी के चयन पर भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि उन्हें बाहर रखना आसान नहीं है। यह एक मुश्किल फैसला है। इसके अलावा उन्होंने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


म्हाम्ब्रे ने गुरुवार को कहा कि जसप्रीत बुमराह की वापसी से उनकी तेज गेंदबाजी इकाई मजबूत हुई है और अगले महीने होने वाले विश्व कप के लिए पूरी तरह से फिट चार तेज गेंदबाजों का टीम में शामिल होना सुखद है। हाल ही में आयरलैंड दौरे के दौरान चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद बुमराह ने भारतीय टीम को अपना रंग दिखाया और मौजूदा एशिया कप के दौरान भी अपनी तीव्रता से प्रभावित किया।
विज्ञापन


भारत की पहली पसंद का तेज आक्रमण अब बुमराह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या के आसपास केंद्रित है, जिससे प्रबंधन को मोहम्मद शमी को बाहर करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा, "शमी जैसे खिलाड़ी को बाहर करना बहुत आसान नहीं है। उनके पास जो अनुभव है और उन्होंने देश के लिए जो प्रदर्शन किया है वह अभूतपूर्व है। इस तरह की बातचीत (किसी खिलाड़ी को बाहर करना) करना कभी आसान नहीं होता है।'' शमी को बांग्लादेश के खिलाफ मौका मिल सकता है। माना जा रहा है कि बुमराह या सिराज को आराम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्हाम्ब्रे ने कहा, ''हम खिलाड़ियों के साथ बातचीत के तरीके में स्पष्ट हैं और उन्होंने हम पर भरोसा दिखाया है। खिलाड़ियों को पता है कि हम कोई भी फैसला लेते हैं तो वह टीम के हित में होता है।'' हाल के दिनों में गेंदबाज के रूप में हार्दिक पांड्या ने जो प्रगति की है, उसे देखकर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज भी खुश थे। म्हाम्ब्रे ने कहा, "हार्दिक ने जिस तरह से खुद को तैयार किया है, उससे मैं बहुत खुश हूं। इस पर हमने लंबे समय से काम किया है। हम उसके वर्कलोड का प्रबंधन कर रहे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed