फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia cup 2018: Shikhar Dhawan takes 4 catches against Bangladesh in Asia Cup against Bangladesh

शिखर धवन ने रचा इतिहास, किया वह कारनामा जो पिछले 34 साल में नहीं हुआ

Sat, 22 Sep 2018 09:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Asia cup 2018: Shikhar Dhawan takes 4 catches against Bangladesh in Asia Cup against Bangladesh

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन इंग्लैंड दौरे से लौटते ही अपने बल्ले से आग उगल रहे हैं। हांगकांग के खिलाफ शतक ठोक टूर्नामेंट का आगाज करने वाले गब्बर ने पाकिस्तान के खिलाफ 46 तो बांग्लादेश के खिलाफ भी 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल दी। सिर्फ बल्ले से ही नहीं उन्होंने फिल्डिंग में कमाल करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

विज्ञापन


दरअसल, शिखर धवन ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ चार कैच लपके और इसके साथ ही एशिया कप के किसी एक मैच में सबसे अधिक कैच लपकने का रिकॉर्ड बना दिया। वे टूर्नामेंट के 34 साल के इतिहास में पहले फील्डर हैं, जिन्होंने एक मैच में 4 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन


बांग्लादेश के खिलाफ धवन ने 3 कैच जसप्रीत बुमराह की गेंद पर और एक कैच रवींद्र जडेजा की गेंद पर लपका। धवन ने पहला कैच स्लिप में नजमुल हुसैन को लिया। इसके बाद उन्होंने शकिब अल हसन, मेहदी हसन और मुस्तिफिजुर रहमान के कैच लपके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही धवन 14 साल बाद वनडे में 4 कैच लपकने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने। उनसे पहले वीवीएस लक्ष्मण ने साल 2004 में  जिम्बॉब्वे के खिलाफ यह कारनामा किया था। बता दें जोंटी रोड्स दुनिया के इकलौते फील्डर हैं जिन्होंने बतौर फील्डर एक वनडे मैच में 5 कैच पकड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

9 खिलाड़ी ले चुके 3-3 कैच 
एशिया कप में अब तक नौ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने एक पारी में 3-3 कैच लिए हैं. इनमें भारत के मोहम्मद कैफ और प्रज्ञान ओझा शामिल हैं। इनके अलावा पाकिस्तान के इमरान खान, उमर अकमल और यूनिस खान ऐसा कर चुके हैं। श्रीलंका के रोशन महानामा, रुआन कल्पगे, महेला जयवर्धने और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन भी एक पारी में तीन कैच ले चुके हैं।


एक पारी में 4 कैच लेने वाले सातवें भारतीय 
ओवरऑल वनडे क्रिकेट की बात करें तो शिखर धवन भारत के सातवें ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक पारी में चार कैच लपके हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, मोहम्मद कैफ और वीवीएस लक्ष्मण ऐसा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed