फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashwin Slams Harshit Rana’s “Amateurish” Bowling, Rajeev Shukla Confident India Will Win Asia Cup 2025

IND vs PAK Final: अश्विन ने इस भारतीय पर साधा निशाना, बोले- श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने बचकानी गलतियां कीं

Sun, 28 Sep 2025 11:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 28 Sep 2025 11:59 AM IST
सार

अश्विन ने कहा कि भारत ने पावरप्ले में मैच लगभग गंवा दिया था लेकिन बाद में शानदार वापसी की।

विज्ञापन
Ashwin Slams Harshit Rana’s “Amateurish” Bowling, Rajeev Shukla Confident India Will Win Asia Cup 2025
अश्विन ने हर्षित की आलोचना की है - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ हर्षित राणा के प्रदर्शन पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि लगातार टीम में अंदर-बाहर होने के बावजूद एक खिलाड़ी को अपनी गेंदबाजी पर नियंत्रण रखना चाहिए।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ऐश की बात में बोले अश्विन
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर कहा, 'हर्षित राणा ने कुछ मैच खेले हैं, कुछ में नहीं खेले हैं। एक मैच खेलकर बाहर बैठना आसान नहीं होता। यह आपके आत्मविश्वास को कम कर सकता है और आपको थोड़ा जंग खाया बना सकता है। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ हर्षित ने जो गलतियां कीं, वे काफी बचकानी थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुझे लगा था मैच गंवा दिया'
अश्विन ने कहा कि भारत ने पावरप्ले में मैच लगभग गंवा दिया था लेकिन बाद में शानदार वापसी की। अश्विन ने कहा, 'मुझे लगा मैच पावरप्ले में चला गया था, लेकिन भारत ने शानदार वापसी की। हर्षित राणा अच्छी गति से गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने बल्लेबाज को हेलमेट पर मारा और उसके बाद स्लोअर गेंद डाली। निसंका ने इसे खूबसूरती से खेला। हर्षित एक तेज और एक स्लोअर गेंद डाल रहे थे- एक तेज, एक धीमी, फिर तेज, फिर धीमी। यह बहुत ही बचकाना तरीका है। उन्हें इससे सीखना होगा।'
विज्ञापन

टीम इंडिया की तारीफ में राजीव शुक्ला
दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने टीम इंडिया के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की और एशिया कप खिताब जीतने का विश्वास जताया। शुक्ला ने एएनआई से कहा, 'हमारी टीम ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम का संयोजन बहुत अच्छा है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम एशिया कप चैंपियन बनेंगे और ट्रॉफी उठाएंगे। टीम इंडिया को शुभकामनाएं।'

भारत-पाकिस्तान फाइनल का रोमांच
भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप 2025 का फाइनल खेला जाएगा। यह पहली बार है कि एशिया कप के 41 साल के इतिहास में दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारत ने इस संस्करण में पाकिस्तान को दो बार हराया है और टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है। फैंस इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीम इंडिया के शानदार फॉर्म और संयोजन को देखते हुए सबको उम्मीद है कि भारत खिताब जीत सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed