{"_id":"577a0fd54f1c1b6c107f9cc9","slug":"ashwin-injured-in-right-hand-leaving-team-with-a-big-blow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अश्विन हुए चोटिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अश्विन हुए चोटिल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
अश्विन
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज दौरे के लिए बेंगलुरू में प्रैक्टिस कर रही भारतीय टीम के कैंप से अच्छी खबर नहीं आई। खबर है कि सुबह को अभ्यास सत्र के दौरान टीम इंडिया के ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के हाथ में बॉल लग गई और वो चोटिल हो गए हैं।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि अश्विन को दाहिने हाथ में बॉल लगने के कारण चोट आई है। इस कारण अश्विन को चोटिल हाथ के साथ अभ्यास सत्र से बाहर जाना पड़ा। अश्विन भारत के प्रमुख स्पिनर हैं। इसके अलावा हाल ही में वेस्टइंडीज में हुई त्रिकोणीय सीरीज में स्पिनरों को काफी मदद मिली थी। इस कारण अश्विन भारत के लिए तुरुप्प का इक्का साबित हो सकते हैं। अश्विन को चोट कितनी गंभीर है और वो कब तक बाहर रहेंगे, इस बारे में अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

वापिस फॉर्म में आ रहे थे अश्विन, कोच को था भरोसा
अश्विन
- फोटो : Facebook
सुबह के सत्र में अश्विन ने शिखर धवन का खासा परेशान किया। अश्विन 2015-16 में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। वो आईसीसी के नंबर एक टेस्ट बॉलर भी बने। हालांकि सीमित ओवरों के क्रिकेट में वो इतने कारगर साबित नहीं हुए। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से ही अश्विन फॉर्म में नहीं है, मगर कोच कुंबले को उनसे काफी उम्मीदे हैं। आईपीएल में अश्विन 14 मैचों में सिर्फ 10 विकेट हासिल कर पाए, जिसके कारण पुणे सुपरजायंट्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा।
21 जुलाई से वेस्टइंडीज की मेजबानी में भारत चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। नए कोच अनिल कुंबले की निगरानी में यह भारत की पहली सीरीज होगी। बेंगलुरू में हो रहें प्रैक्टिस कैंप का आज आखरी दिन है। अश्विन की चोट भारत की तैयारियों को एक बड़ा झटका है। अश्विन किसी भी विकेट पर अच्छी बॉलिंग करने का दमखम रखते हैं, जो बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।