फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashwin asks twitter to give Ajaj patel blue tick got support from Fans

एजाज को अश्विन का साथ: 10 विकेट लेने वाले एजाज के लिए अश्विन ने ट्विटर से की सिफारिश, फैंस भी बोले उन्हें ब्लू टिक मिलना चाहिए

Mon, 06 Dec 2021 09:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 06 Dec 2021 09:20 PM IST
सार

अश्विन ने ट्विटर से सिफारिश करते हुए कहा है कि एजाज पटेल का अकाउंट अब वेरिफाई कर दिया जाना चाहिए। क्रिकेट फैंस ने भी उनकी बात का समर्थन किया है। एजाज ने वानखेड़े टेस्ट में एक पारी में 10 विकेट लिए हैं। 

विज्ञापन
Ashwin asks twitter to give Ajaj patel blue tick got support from Fans
अश्विन और एजाज पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के खिलाफ वानखेड़े टेस्ट की पहली पारी में 10 विकेट लेने वाले एजाज पटेल के लिए अश्विन ने ट्विटर से खास सिफारिश की है। भारतीय स्पिनर ने ट्वीट कर कहा है कि एब एजाज को भी ट्विटर में ब्लू टिक मिल जाना चाहिए और उनका अकाउंट वेरीफाई कर दिया जाना चाहिए। फैंस ने भी अश्विन की बात का समर्थन किया है और एजाज के लिए ब्लू टिक की मांग की है। ट्विटर में ब्लू टिक सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलता है, जो किसी न किसी वजह से लोकप्रिय होते हैं और ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं। 
विज्ञापन


अश्विन ने लिखा "डियर ट्विटर, एक पारी में 10 विकेट झटकने के बाद एजाज निश्चित रूप से वेरिफाई अकाउंट के हकदार हैं।" फैंस ने भी अश्विन की बात का समर्थन करते हुए कहा कि एजाज को इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिलना चाहिए था। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि देखिए एक सच्चा खिलाड़ी दूसरे खिलाड़ी को किस तरह सपोर्ट करता है। 
विज्ञापन

Ashwin asks twitter to give Ajaj patel blue tick got support from Fans
अश्विन का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
2011 से ट्विटर पर हैं एजाज
न्यूजीलैंड का यह क्रिकेटर 2011 से ट्विटर का उपयोग कर रहा है, लेकिन उन्हें सिर्फ 8300 लोग ही फॉलो करते हैं। शायद इसी वजह से उनका अकाउंट वेरीफाई नहीं किया गया है। अब एजाज के इस खास रिकॉर्ड के बाद उनका अकाउंट वेरिफाई हो सकता है। 

अश्विन ने एजाज को दिया खास तोहफा
एजाज के एक पारी में 10 विकेट लेने के बाद अश्विन ने उन्हें अपनी एक जर्सी भी तोहफे में दी। इस जर्सी में भारत के सभी खिलाड़ियों ने हस्ताक्षर किया था। एजाज के 10 विकेट पूरे होने पर अश्विन ने खड़े होकर तालियां बजाई थी। मैच के बाद उन्होंने एजाज का इंटरव्यू भी लिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि 23 साल की उम्र तक एजाज तेज गेंदबाज थे। इसके बाद उन्होंने स्पिन गेंदबाजी करने का फैसला किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed