फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashutosh Sharma told advice of MS Dhoni help him to finish the game IPL 2025 Delhi capitals vs LSG

IPL 2025: आशुतोष शर्मा ने बताया धोनी की कौन सी सलाह आई काम, मैच फिनिश करने के बारे में कही ये बात

Tue, 25 Mar 2025 04:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 25 Mar 2025 04:04 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की थी और टीम को रोमांचक मुकाबले में जीत दिलाई थी। 

विज्ञापन
Ashutosh Sharma told advice of MS Dhoni help him to finish the game IPL 2025 Delhi capitals vs LSG
आशुतोष शर्मा - फोटो : ANI
loader

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के आईपीएल 2025 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई। आशुतोश इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस मुकाबले में उतरे थे और अंत तक टिके रहे। आशुतोष ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें मैच फिनिश करने के बारे में सलाह दी थी जो उनके काम आई। 
विज्ञापन

आशुतोष के दम पर जीती दिल्ली 
आशुतोष शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को एक विकेट से हराकर अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया था। सोमवार को विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 211 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। आशुतोष ने 31 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 66 रनों की पारी खेली और लखनऊ के मुंह से जीत छीन ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की स्थिति अच्छी नहीं थी और उसने 65 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे आशुतोष ने अपना दम दिखाया और लखनऊ की कमजोर गेंदबाजी आक्रमण पर अकेले भारी पड़े। उन्होंने विपराज निगम के साथ सातवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। हालांकि, दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन आशुतोष अंत तक टिके रहे और उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: जानें लखनऊ की खराब गेंदबाजी की वजह, चार तेज गेंदबाज चोटिल, NCA से फिटनेस सर्टिफिकेट का कर रहे इंतजार
विज्ञापन

फिनिशिंग के बारे में धोनी ने क्या कहा? 
आशुतोष ने ब्रॉडकास्टर से कहा, मैं धोनी भाई से मिला था तो मैंने उनसे फिनिशिंग के बारे में पूछा थ। मैंने कहा था कि मैं भी उसी स्थान पर बल्लेबाजी करता हूं तो आप ऐसी स्थिति को कैसे हैंडल करते हो। धोनी ने बताया था कि इस स्थिति में दबाव नहीं लेना है, आप जितना दबाव लोगे आपके लिए काम उतना कठिन हो जाएगा। ज्यादा सोचना नहीं है और जैसी गेंद आ रही है वैसा ही खेलना है। मैंने सोचा था कि उनके साथ फोटो लूंगा तो मुझे ऐसा करने का मौका भी मिला था।

आशुतोष इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए खेलते थे और उन्होंने पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी ऐसा ही प्रदर्शन किया था। उन्होंने पंजाब को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में आशुतोष ने अहम भूमिका निभाई थी। उस मैच में भी आशुतोष इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और उन्होंने शशांक सिंह के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed