फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashutosh Sharma dedicated 'Player of the Match' award to Shikhar Dhawan, talked to him on video call IPL 2025

Ashutosh Sharma: आशुतोष ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड इस भारतीय दिग्गज को किया समर्पित, वीडियो कॉल पर बात भी की

Tue, 25 Mar 2025 11:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Mar 2025 11:33 AM IST
सार

आशुतोष ने मैच में 31 गेंद में नाबाद 66 रन की पारी खेली। उन्हें उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। आशुतोष पिछले साल पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे। इस दौरान वह धवन के साथ खेले थे।

विज्ञापन
Ashutosh Sharma dedicated 'Player of the Match' award to Shikhar Dhawan, talked to him on video call IPL 2025
आशुतोष ने धवन को प्लेयर ऑफ द मैच समर्पित किया - फोटो : DC video screen grab/ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 के रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स पर एक विकेट से नाटकीय जीत हासिल की। आशुतोष शर्मा ने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने धैर्य के साथ खेल को खत्म किया। उन्होंने 31 गेंद पर नाबाद 66 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के जड़े। आशुतोष को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। हालांकि, दिल्ली के इस खिलाड़ी ने यह अवॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व स्टार शिखर धवन को समर्पित किया और उन्हें अपना मेंटर बताया। इसके बाद धवन से उन्होंने वीडियो कॉल पर बातचीत भी की। 
विज्ञापन


IPL 2025: कौन हैं विपराज निगम? जब मैदान पर आए तो दिल्ली के गिर चुके थे छह विकेट, फिर तूफानी पारी खेल पलटी बाजी
विज्ञापन

अवॉर्ड जीतने के बाद आशुतोष ने क्या कहा?
प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद अपने प्रदर्शन को लेकर आशुतोष ने कहा, 'पिछले साल से सबक लिया था। पिछले सीजन में कुछ मौकों पर खेल खत्म करने से चूक गया था। पूरे साल मैंने इस पर ध्यान केंद्रित किया और इसके बारे में कल्पना की। मुझे विश्वास था कि अगर मैं आखिरी ओवर तक खेलूंगा, तो कुछ भी हो सकता है। विपराज ने अच्छा खेला। मैंने उन्हें लगातार हिट करते रहने के लिए कहा। वह दबाव में बहुत शांत थे। मैं यह पुरस्कार अपने मेंटर शिखर पाजी को समर्पित करना चाहता हूं।'

KL Rahul: पिता बने केएल राहुल, लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच से ठीक पहले लौटे थे घर; पोस्ट साझा कर दी जानकारी

दिल्ली कैपिटल्स ने साझा किया वीडियो
आशुतोष के शब्द उनकी कड़ी मेहनत को दर्शा रहे थे। उन्होंने पिछली गलतियों से सीखा और अपने फिनिशिंग स्किल पर ध्यान केंद्रित किया। दबाव में उनके शांत रहने से उन्हें टीम को जीत दिलाने में मदद मिली। इसमें उन्हें विपराज का बखूबी साथ मिला। मैच के बाद धवन के साथ बातचीत कर आशुतोष बेहद खुश दिखे। दिल्ली कैपिटल्स ने इसका वीडियो शेयर किया है। आशुतोष ने डीसी द्वारा साझा किए गए वीडियो में कहा, 'धवन सच में खुश थे। लव यू पाजी।' धवन और आशुतोष पिछले सीजन में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) में एक साथ खेले थे।

IPL 2025: कौन हैं आशुतोष शर्मा जिन्होंने फिर दिखाया अपना दम, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरकर लखनऊ से छीनी जीत
विज्ञापन

धवन क्रिकेट से संन्यास ले चुके
धवन ने इस साल की शुरुआत में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। पंजाब किंग्स में साथ रहने के दौरान वह आशुतोष के मेंटर थे। धवन, जो अपने नेतृत्व और संयम के लिए जाने जाते हैं, ने एक खिलाड़ी के रूप में आशुतोष के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। धवन खुद भारत और आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। धवन ने भारत के लिए 34 टेस्ट में 40.61 की औसत से 2315 रन, 167 वनडे में 44.11 की औसत से 6793 रन और 68 टी20 में 126.37 के स्ट्राइक रेट से 1759 रन बनाए। टेस्ट में उनके नाम सात शतक और पांच अर्धशतक, वनडे में 17 शतक और 39 अर्धशतक और टी20 में 11 अर्धशतक हैं। धवन ने 222 आईपीएल मैचों में 35.07 की औसत और 127.13 के स्ट्राइक रेट से 6768 रन बनाए।

DC vs LSG Highlights: दिल्ली ने जीत के साथ किया आगाज, लखनऊ को एक विकेट से हराया; आशुतोष शर्मा चमके

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए।  मिचेल मार्श ने 36 गेंद में छह चौके और छह छक्के की मदद से 72 रन की पारी खेली। वहीं, निकोलस पूरन ने 30 गेंद में छह चौके और सात छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 211 रन बनाए और एक विकेट से मुकाबला जीत लिया। आशुतोष के अलावा विपराज निगम ने 15 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाए, जबकि फाफ डुप्लेसिस ने 29 रन और कप्तान अक्षर पटेल ने 22 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 34 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed