फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashis Nehra said Rishabh pant is not a middle Order Batsman he should bat lower down the Order

Ashish Nehra on Pant: आशीष नेहरा बोले- मध्यक्रम के बल्लेबाज नहीं हैं पंत, उन्हें इस नंबर पर खिलाना बेहतर

Mon, 21 Feb 2022 05:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 05:22 PM IST
सार

नेहरा के अनुसार पंत को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कराने से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा है। अगर उन्हें निचले क्रम पर भेजा जाए तो वे बेहतर तरीके से अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकते हैं। 

विज्ञापन
Ashis Nehra said Rishabh pant is not a middle Order Batsman he should bat lower down the Order
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने कहा है कि ऋषभ पंत को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कराने से उनका खेल प्रभावित हुआ है। अगर उन्हें बाद में बल्लेबाजी करने के लिए कहा जाता है तो वे बेहतर बल्लेबाजी कर सकते हैं। नेहरा के अनुसार पंत को ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करना पसंद है और वे आखिरी के ओवरों में ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में पंत को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था और उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक लगाया था। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में पंत ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 52 रन बनाए थे। उन्होंने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर आखिरी छह ओवरों में 76 रन जोड़े थे। इन्हीं दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन पारी के चलते भारत अच्छा स्कोर बना पाया था। 
विज्ञापन


पंत जितनी कम गेंदें खेलें उतना बेहतर 
नेहरा ने क्रिकबज के साथ बातचीत में कहा कि पंत जितनी कम गेंद खेलेंगे उतना बेहतर तरीके से अपना स्वाभाविक खेल दिखा पाएंगे। उनके अनुसार भारत के पास सूर्यकुमार के रूप में बेहतर विकल्प हैं, जो मध्यक्रम में चौथे नंबर पर खेल सकते हैं और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बना सकते हैं। नेहरा ने आगे कहा कि पंत आखिरी ओवरों में कितनी तेज गति से रन बना सकते हैं, यह बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन अभी उनके अंदर पारी बुनने की कला नहीं है। समय के साथ वो इसे सीखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने पंत से पारी की शुरुआत भी कराई थी, लेकिन यहां भी वे कुछ खास नहीं कर सके थे। पंत को बीसीसीआई ने 10 दिन के लिए बायो बबल से आराम दिया है। अब वे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। उनके अलावा विराट कोहली को भी टीम इंडिया से छुट्टी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed